Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पहले चचेरे भाई को बीयर पिलाई और फिर मौत होने तक चाकू से करता रहा वार, वजह सामने आने पर हैरान रह गए लोग

    Updated: Fri, 19 Sep 2025 10:04 PM (IST)

    Shamli News शामली में एक युवक ने अवैध संबंधों के शक में अपने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने प ...और पढ़ें

    गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। जागरण
    गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपित। जागरण

    HighLights

    1. अवैध संबंध के शक में चचेरे भाई की हत्या
    2. पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

    संवाद सूत्र, जागरण, गढ़ीपुख्ता (शामली)। पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में नाराज युवक ने अपने चचेरे भाई की चाकू से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि गुरुवार रात पहले उसको बीयर पिलाई और फिर चाकू से करीब 10 वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्याकांड का पांच घंटे में राजफाश कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। अवैध संबंधों को लेकर हत्या की जानकारी मिलने पर लोग हैरान रह गए।

    शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गांव कच्ची गढ़ी के एक खेत में युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल किया। कुछ देर बाद युवक की पहचान 20 वर्षीय कय्यूम पुत्र नसीम निवासी गांव हथछोया थाना झिंझाना के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के पिता नसीम ने अपने ही भतीजे जुलफान पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है।

    पिता ने आरोप लगाया कि उसका भतीजा ही बेटे को गुरुवार शाम छह बजे बाइक पर अपने साथ लेकर गया था, तभी से पुत्र लापता था। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि कय्यूम उसका चचेरा भाई था। उसके पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। कई बार उससे पत्नी से दूर रहने के लिए कहा था, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

    सुबह ही बना ली थी हत्या की योजना

    पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने सुबह ही हत्या की योजना बना ली थी। इसके लिए उसने चाकू खरीदा था। शाम में कय्यूम को बाइक पर बैठाकर कच्ची गढ़ी क्षेत्र में लाया और बीयर पिलाई। बीयर पिलाने के बाद चाकू से कई वार किए। पुलिस ने बताया कि शरीर पर चाकू के करीब 10 वार थे।

    खबरें और भी

    बाइक गिरने से टूट गया था क्लच

    आरोपित ने पूछताछ में बताया कि जैसे ही उस पर चाकू से वार किया तो बचने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक गिरने से बाइक का क्लच भी टूट गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसने बाइक में क्लच डलवाया। उसे लगा था कि वह बच जाएगा, लेकिन पकड़ा गया।

    यह भी पढ़ें- Disha Patani House Firing: गोल्डी बराड़ व रोहित गोदारा गिरोह से कैसे जुड़े बागपत के कक्षा 11 और 12 के छात्रों के तार

    शव के पास से चाकू बरामद

    पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह का कहना है कि गढ़ीपुख्ता थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। पुलिस ने घटना का पांच घंटे में ही राजफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपित तहेरे भाई को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। शव के पास से चाकू बरामद हुआ है।