छात्राओं का रास्ता रोकने वाले 'रीलबाज' शाहनवाज को UP पुलिस ने सिखाया सबक
शामली के थाना भवन में स्कूल से लौट रही छात्राओं का रास्ता रोककर रील बनाने और अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस घटना क ...और पढ़ें

सड़क पर रील बनाता और पुलिस गिरफ्त में शाहनवाज। सौ. वीडियो ग्रैब
HighLights
स्कूल से लौट रही छात्राओं का रास्ता रोक बनाने लगा वीडियो।
शामली में पुलिस ने आरोपित शाहनवाज को किया गिरफ्तार।
संवाद सूत्र, थाना भवन (शामली)। थाना भवन क्षेत्र में स्कूल से लौट रही छात्राओं का रास्ता रोककर रील बनाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में लोगों और अभिभावकों में आक्रोश है और आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
जानकारी के अनुसार एक युवक ने स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रही छात्राओं का बीच सड़क पर रास्ता रोक कर रील बनाई और भद्दे कमेंट्स करते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में छात्राएं युवक की हरकत से असहज और परेशान दिखाई दे रही हैं।
आरोपित युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद को यूपी वाला सुल्तान लिखा हुआ है तथा शाहनवाज सुल्तान 147 नाम की आईडी से वीडियो वायरल किया। ग्रामीणों ने पुलिस से ऐसे मनचलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं यशवीर महाराज ने कहा कि छात्राओं का रास्ता रोककर उन्हें परेशान करना अपराध है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। सीओ अमरदीप मौर्य ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। उसकी पहचान शाहनवाज निवासी मुहल्ला शाहविलायत के रूप में हुई है। उसका चालान किया गया है।
खबरें और भी
मनचले को जेल भेजा
कांधला कस्बे में पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने महिला और बालिकाओं से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना स्तर पर एंटी रोमियो टीम लगातार सक्रिय है।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि कस्बे में एक युवक महिलाओं और बालिकाओं के साथ अश्लील हरकत करते हुए उन्हें परेशान कर रहा है। सूचना मिलते ही एंटी रोमियो टीम मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम सारिक निवासी गांव बसेड़ा थाना कैराना बताया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।