Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुर्बान गैंग ने आठ डकैती डालकर वेस्ट UP में मचाया था आतंक, मुठभेड़ में मारे गए इमरान व महताब थे इसके सक्रिय सदस्य

    Updated: Mon, 06 Oct 2025 12:54 PM (GMT+05:30)

    Shamli News शामली के एक लाख के इनामी बदमाश इमरान ने दो साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। वह कुख्यात कुर्बान गैंग में शामिल था और डकैती की घटना ...और पढ़ें

    कुर्बान गैंग ने आठ डकैती डालकर वेस्ट यूपी में मचाया था आतंक
    कुर्बान गैंग ने आठ डकैती डालकर वेस्ट यूपी में मचाया था आतंक

    HighLights

    1. मुठभेड़ में ढेर एक लाख के इनामी इमरान ने दो साल पहले रखा था अपराध की दुनिया में कदम
    2. अन्य सदस्यों के साथ शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर व मेरठ में डाली थी डकैती

    जागरण संवाददाता,शामली। सहारनपुर पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश इमरान ने दो साल पहले ही अपराध की दुनिया में कदम रखा था। साल 2023 में कुख्यात कुर्बान गैंग में शामिल होने के बाद बदमाश इमरान ने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में आठ जगह डकैती डाली थी। दो जगह विरोध करने पर गोली भी चलाई थी। 

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुख्यात बदमाशों में से एक मुस्तफा उर्फ कग्गा साल 2011 में पुलिस मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया था। इसके बाद कग्गा गैंग की कमान कैराना के मुकीम काला गिरोह ने संभाल ली थी। यह गैंग शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, हरियाणा समेत कई जिलों में लूट, रंगदारी और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दिया करता था। 

    थानाभवन क्षेत्र के गांव हींड निवासी कुख्यात कुर्बान भी क्षेत्र में लूट, चोरी और डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया करता था। साल 2021 में चित्रकूट जेल में मुकीम काला की हत्या के बाद कुर्बान ने अपनी गैंग की सक्रियता बढ़ा दी थी।

    साल 2023 में गैंगस्टर कुर्बान, इमरान, खलील, मोनी, मेहताब, शोएब, शाहूद उर्फ सोनू, असलम उर्फ कनिया ने शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में आठ डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था। इमरान के खिलाफ 12 मुकदमे दर्ज है। जिनमें 13 मुकदमें साल 2023 में दर्ज हुए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें:  यूपी में एक और एनकाउंटर, सहारनपुर पुलिस और एसओजी की मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश इमरान ढेर

    कुर्बान के जेल जाने के बाद इमरान संभाल रहा था गैंग की कमान 

    कुर्बान गैंग की कमान इन दिनों इमरान के ही हाथों में थी। गैंगस्टर कुर्बान के जेल जाने के बाद इस गिरोह ने डकैती की घटना को अंजाम नहीं दिया, लेकिन गिरोह के सदस्य लूट लगातार कर रहे थे। शुक्रवार रात मुजफ्फरनगर पुलिस ने कुर्बान गैंग के सदस्य एक लाख के इनामी महताब को ढ़ेर किया था। जबकि इमरान फरार हो गया था। रविवार रात सहारनपुर में हुई मुठभेड़ के दौरान इमरान भी ढेर हो गया। 

    कुख्यात का लीडर कुर्बान, मुजफ्फरनगर जेल में बंद 

    गैंग का लीडर और डकैती की घटनाओं का मास्टर माइंड कुख्यात कुर्बान पर 40 मुकदमे दर्ज है। बदमाश ने 25 साल पहले अपराध की दुनिया में कदम रखा था। फिलहाल कुर्बान डकैती के प्रकरण में मुजफ्फरनगर जेल में बंद है। उसके गैंग के अन्य कई सदस्य अभी बाहर हैं, जिन पर पुलिस अपने स्तर से निगरानी रख रही है।