शामली मतांतरण मामला: चांदनी के परिवार वाले घर से फरार, अब किसी से संपर्क नहीं कर रहा आयुष
पुलिस की कार्रवाई तेज होने के बाद शामली मतांतरण प्रकरण के आरोपित चांदनी कुरैशी के परिवार वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। वहीं, मुख्य आरोपित चांदनी और उ ...और पढ़ें
-1781033237341_m.webp)
चांदनी के परिवार वाले घर से फरार।
HighLights
मतांतरण मामले में चांदनी का परिवार घर छोड़कर फरार।
मुख्य आरोपित चांदनी और पिता इस्लाम को किया गिरफ्तार।
पुलिस मौलानाओं और अन्य फरार आरोपितों की तलाश में।
जागरण संवाददाता, शामली। मतांतरण प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई तेज होते ही आरोपितों के परिवार वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपितों समेत मौलानाओं की तलाश में शामली, गाजियाबाद समेत आसपास के जिलों में दबिश दे रही है। वहीं, आयुष ने भी अब लोगों से फिलहाल संपर्क करना बंद कर दिया है। वह किसी से नहीं मिल रहा। वहीं, उसके घर के आसपास पुलिस भी लगाता घूम रही है।
शनिवार रात मतांतरण प्रकरण में पुलिस ने पीड़ित दवा व्यापारी देवराज मलिक की की तहरीर पर पुलिस ने चांदनी कुरैशी, उसके परिवार के सात लोग और तीन मौलानाओं समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
इस मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपित चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस कार्रवाई के बाद से ही पुलिस ने प्रकरण में नामजद अन्य फरार आरोपितों की तलाश में उनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- हर जुमे को 40 किलोमीटर दूर नमाज पढ़ने क्यों जाता था आयुष उर्फ मोहम्मद अली ?
मंगलवार को चांदनी कुरैशी के घर पर ताला लटका मिला और उसके सभी स्वजन घर छोड़कर फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। दूसरी ओर, इस पूरे घटनाक्रम के बाद पीड़ित युवक आयुष भी अब किसी से कोई संपर्क नहीं कर रहा है।
मानसिक तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते उसने फिलहाल सबसे मिलने से साफ इंकार कर दिया है। उधर, पुलिस की टीमें मुकदमे में नामजद आरोपित मौलानाओं की तलाश में गाजियाबाद समेत कई अन्य जिलों और संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।
खबरें और भी
इन्होंने कहा
फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए एसआइटी टीम और कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए गए। -सुमित शुक्ला, एएसपी शामली।