सफर में हाइवे पर रोकते हैं गाड़ी तो हो जाएं सावधान, यूपी में पकड़ा गया वाहनों से बैटरी चुराने वाला गिरोह
शामली पुलिस ने हाईवे पर वाहनों से बैटरी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक सदस्य सादिक और बैटरी खरीदने वाले आवेश को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

HighLights
- गिरोह के अन्य लोगों की तलाश कर रही पुलिस
- दो हजार से चार हजार रुपये में बेचते थे बैटरी
जागरण संवाददाता, शामली। जिले से गुजर रहे तीनों हाईवे के होटल-ढाबों के पास खड़े वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य समेत बैटरी खरीदने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।