घर से बुलाकर 12वीं के छात्र को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा... स्वजन का हंगामा, मामला दो संप्रदायों से जुड़ा
कांधला के इस्सोपुरटील गांव में 12वीं के छात्र अरशद की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसे घर से बुलाकर ले जाया गया था। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने ...और पढ़ें

कांधला में किशोर की हत्या के बाद रोते-बिलखते स्वजन। जागरण
HighLights
कांधला में 12वीं के छात्र अरशद की चाकू से हत्या।
मामला दो संप्रदायों से जुड़ा, गांव में तनाव की स्थिति।
पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए तीन टीमें गठित कीं।
संवाद सूत्र, जागरण, कांधला (शामली)। क्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में कक्षा 12वीं के छात्र की घर से बुलाकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के चलते तनाव फैल गया। सूचना पर एएसपी, सीओ और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को मौके से तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस ने जब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो स्वजन ने हंगामा कर दिया। उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। किसी तरह पुलिस ने समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, शाम को कैराना विधायक ने पहुंचकर स्वजन को सांत्वना दी और पुलिस से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की।
थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील निवासी सलीम का 18 वर्षीय पुत्र अशरद गांव के मुरली मनोहर इंटर कालेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। रविवार सुबह वह अपनी मां इमराना के साथ कैराना गया था और दोपहर में कैराना से खरीदारी करने के बाद गांव लौट आया था। स्वजन ने बताया कि दोपहर बाद उसके मोबाइल पर किसी दोस्त का फोन आया था। इसके कुछ देर बाद दो हिंदू युवक आए और उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए।
आरोप है कि करीब आधा घंटे बाद घर से बुलाकर ले जाने वाला एक युवक आया और बताया कि गांव से बाहर बोढ्डा रोड पर अरशद घायल पड़ा है। उस पर चाकू से हमला किया गया है। इसके बाद युवक चला गया। इतना सुनते ही स्वजन में कोहराम मच गया, और आनन-फानन में वह घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर अरशद लहूलुहान स्थिति में था। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव फैल गया। एएसपी सुमित शुक्ल, सीओ भी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए और मृतक के पिता से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मौके से एक तमंचा भी बरामद किया। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो हंगामा हो गया। हालांकि बाद में उनको समझाकर शव को भेज दिया गया। स्वजन ने बताया कि दो हिंदू युवक आए थे, और उसे लेकर गए थे। मामले की जानकारी मिलने पर देर शाम कैराना विधायक नाहिद हसन भी पहुंच गए थे। विधायक ने घटना की जानकारी ली और पुलिस अधिकारियों से घटना के जल्द राजफाश के लिए कहा।
खबरें और भी
घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चला है
छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्वजन ने बताया कि दो युवक उसे बुलाकर ले गए थे। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। कुछ युवकों से पूछताछ भी की गई है। अभी तक घटना के पीछे की वजह का पता नहीं चला है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। राजफाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। मौके पर तनाव जैसी कोई बात नहीं है।-सुमित शुक्ला, एएसपी