शामली में सनातन न्याय यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आई कॉल
आशुतोष ब्रह्मचारी की सनातन न्याय यात्रा को पाकिस्तान से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी शंकराचार्य की गद्दी और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में उनकी ...और पढ़ें

सनातन न्याय यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी।
HighLights
सनातन न्याय यात्रा को पाकिस्तान से धमकी मिली।
आशुतोष ब्रह्मचारी को बम से उड़ाने की चेतावनी।
शंकराचार्य गद्दी व जन्मभूमि मामले से जुड़ी धमकी।
संवाद सूत्र, कांधला। शंकराचार्य की गद्दी पर किसी अन्य व्यक्ति को बैठाने और न्याय की मांग को लेकर आशुतोष ब्रह्मचारी सनातन न्याय यात्रा निकॉल रहे हैं। उनका कहना है कि इसके चलते ही उन्हें पाकिस्तान के नंबरों से यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इससे पहले भी उनको पाकिस्तान से धमकी मिल चुकी है।
कांधला निवासी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट (रजि.) मथुरा के अध्यक्ष और श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्यवादी पक्षकार आशुतोष ब्रह्मचारी को एक जून की रात पाकिस्तान के नंबर से वाट्सएप पर तीन बार कॉल आई और आरोपितों ने नौ जून से प्रस्तावित सनातन न्याय यात्रा को बम से उड़ाने की चेतावनी दी।
यह यात्रा संगम से शुरू होकर मां शाकंभरी देवी, फिर हरिद्वार और चारों धामों तक जाएगी। आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि शंकराचार्य की गद्दी को बचाने और उस पर अन्य व्यक्ति को स्थापित करने के उद्देश्य से निकॉल जा रही इस यात्रा को लेकर आई धमकी के बाद खुफिया विभाग और पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है।
आरोप है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने श्री कृष्ण जन्मभूमि मामले में उनकी सक्रिय भूमिका को लेकर भी धमकी दी, और कहा कि वह ईदगाह को मुसलमानों से मुक्त नहीं करा सकते।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि शंकराचार्य की गद्दी पर एक ऐसा व्यक्ति बैठना चाहिए जो पूरी तरह गैर राजनीतिक हो, विषय की योग्यता रखता हो और सनातन धर्म, संस्कृति व गो संरक्षण के लिए समर्पित हो। इसी संकल्प के साथ यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व विभिन्न मठों और ज्योतिर्लिंग पर जाकर आशीर्वाद और अनुमति ली जा रही है।
खबरें और भी
उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्हें पाकिस्तान से धमकियां मिल चुकी हैं, जिस पर प्रयागराज न्यायालय द्वारा संज्ञान लेते हुए सुरक्षा संबंधी आदेश जारी किए गए थे, लेकिन अब दोबारा धमकी मिलने से सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। घटना की सूचना पर तत्काल डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि कॉल की रिकार्डिंग, स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य सुरक्षित कर लिए गए हैं, जिन्हें जांच एजेंसियों को सौंपा जाएगा।
उन्होंने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार तथा सुरक्षा एजेंसियों से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और सनातन न्याय यात्रा की पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। सभी नंबरों की जानकारी जुटाई जा रही है।