Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    एलपीजी उपभोक्ता ध्यान दें! 15 अगस्त तक ई-केवाईसी नहीं तो रुक जाएगी गैस आपूर्ति

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 09:22 PM (IST)

    जिला गैस वितरक संघ ने एलपीजी उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक ई-केवाईसी कराने की अनिवार्यता बताई है, अन्यथा गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 15 अगस्त तक एलपीजी ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

    2. ई-केवाईसी न होने पर गैस आपूर्ति बाधित हो सकती है।

    3. ऑनलाइन या एजेंसी पर जाकर प्रक्रिया पूरी करें।

    जागरण संवाददाता, शामली। एलपीजी गैस उपभोक्ता 15 अगस्त तक ई-केवाईसी अनिवार्य रूप से पूरी करा लें, अन्यथा गैस आपूर्ति बाधित होने अथवा कनेक्शन बंद होने की नौबत आ सकती है। जिला गैस वितरक संघ ने उपभोक्ताओं से समय रहते आनलाइन या एजेंसी के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करने का आह्वान किया है।

    जिला गैस वितरक संघ के उपाध्यक्ष अजय बंसल ने जानकारी दी कि इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सभी एलपीजी ग्राहकों के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है।

    उपभोक्ता अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर अथवा कंपनियों के आधिकारिक आनलाइन पोर्टल व मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे भी सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।

    उन्होंने नियमों की स्पष्टता करते हुए बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने पीएनजी (पाइप प्राकृतिक गैस) कनेक्शन प्राप्त कर लिया है, उन्हें नियमानुसार अपने एलपीजी सिलेंडर और रेगुलेटर संबंधित एजेंसी में सरेंडर करने होंगे। एक उपभोक्ता एक समय में केवल एक ही प्रकार के गैस कनेक्शन का उपयोग कर सकता है।

    इसके अतिरिक्त, यदि किसी पंजीकृत उपभोक्ता की मृत्यु हो चुकी है, तो उनके कानूनी वारिस आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर कनेक्शन अपने नाम हस्तांतरित करवा सकते हैं। हालांकि, बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत जारी कनेक्शनों पर हस्तांतरण का यह नियम लागू नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- 15 अगस्त के बाद बंद होगी एलपीजी गैस की आपूर्ति; उपभोक्ता तुरंत कराएं ई-केवाईसी, वर्ना रुकेगी रीफिलिंग

    यह भी पढ़ें- 16 अगस्त के बाद ये उपभोक्ता नहीं ले पाएंगे एलपीजी सिलिंडर, गैस कंपनियों ने किया अलर्ट

    मेरठ-करनाल हाईवे पर कांवड़ शिविर का शुभारंभ

    बिडौली: मेरठ-करनाल हाईवे स्थित ग्राम पंचायत म्यान कस्बा के बिडौली शिव मंदिर परिसर में रविवार को कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में पहुंचे झिंझाना थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कसाना व पुलिस टीम का ग्रामीणों ने भगवा पटका पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

    खबरें और भी

    थाना अध्यक्ष ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था और भक्ति का पवित्र संगम है। शिवभक्तों की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। पुलिस व प्रशासनिक कर्मचारी 24 घंटे सेवा में तैनात हैं। उन्होंने ग्रामीणों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और शिवभक्तों की सेवा में तत्पर रहने की अपील की। इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीण व सेवादार मौजूद रहे।