अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ने जताया जान का खतरा, बोले- कुछ लोग हत्या करने के लिए घूम रहे
आशुतोष ब्रह्मचारी, जिन्होंने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर मुकदमा दर्ज कराया है, ने अपनी और अपने बटुकों की जान को खतरा बताया है। ...और पढ़ें

HighLights
आशुतोष ब्रह्मचारी ने अपनी और बटुकों की जान का खतरा बताया।
मुकदमा दर्ज कराने के बाद लगातार धमकियां मिलने का आरोप लगाया।
पुलिस पर सुरक्षा न देने और शिकायतें अनसुनी करने का आरोप।
संवाद सूत्र, कांधला (शामली)। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य पर मुकदमा दर्ज कराने वाले कांधला निवासी आशुतोष ब्रह्मचारी उर्फ आशुतोष पांडेय ने अपनी और बटुकों की जान का खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज करा रखा है, इसके बावजूद अभी तक उन्हें सुरक्षा नहीं मिली। कुछ लोग उनकी हत्या करने के लिए घूम रहे हैं।
शनिवार को कांधला पहुंचे आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रेसनोट जारी करते हुए कहा कि मुकदमा दर्ज कराने के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही है। कहा कि घटना के बाद से आश्रम के छोटे-छोटे बटुक बेहद भयभीत हैं, और डरे हुए हैं।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने यह भी आरोप लगाया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक का आदेश आने के बाद बाद विरोधी पक्ष के लोग जश्न मना रहे हैं, ढोल बजा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी पर हमला किया गया, तथा कुछ लोगों ने बटुकों को उठाने का प्रयास भी किया।
इसके बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं सुन रही और न ही उन्हें किसी प्रकार की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है।
कहा कि उन्हें डर है कि यदि समय रहते सुरक्षा नहीं मिली तो उनके और आश्रम के बटुकों के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। आशुतोष ने यह भी कहा कि अब वह इस विवाद से दूर रहना चाहते हैं और केवल मंदिर में पूजा-पाठ करना चाहते हैं।