शराब की दुकानों को पीली तिरपाल डालकर ढका: पूरे सावन नहीं दिखेंगी शाहजहांपुर की 37 वाइन शॉप
शाहजहांपुर में श्रावण मास के दौरान कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली 37 शराब की दुकानों को ढक दिया गया है। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री के निर्देश पर धार्मिक भावन ...और पढ़ें

पीली तिरपाल डालकर ढक दीं शराब की दुकानें
HighLights
कांवड़ मार्ग पर 37 शराब दुकानें ढकी गईं
श्रावण मास तक लागू रहेगी यह व्यवस्था
मुख्यमंत्री के निर्देश पर लिया गया निर्णय
संवाद सहयोगी, तिलहर (शाहजहांपुर)। श्रावण मास में धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों की दृश्यता खत्म कर दी गई है। जिले में कांवड़ रूट पर स्थित 37 दुकानों पर तिरपाल डाल दिया गया है। यह व्यवस्था पूरे श्रावण मास तक लागू रहेगी। 30 जुलाई से श्रावण मास शुरू हो चुका है।
इस दौरान कांवड़िये फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और मिर्जापुर के ढाई घाट से गंगाजल लेकर लखीमपुर के गोला गोकर्णनाथ स्थित छोटी काशी, कलान के पटना देवकली, मदनपुर, सोनासरनाथ समेत विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जाते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली देसी, अंग्रेजी और बीयर की दुकानों को चिह्नित कर उन्हें ढकने का काम कराया गया है।
37 दुकानों पर पर्दा
तिलहर के अतिरिकत् अल्लाहगंज, मिर्जापुर, कलान, जलालाबाद, कांट, मदनापुर, सदर बाजार, कोतवाली चौक, रामचंद्र मिशन, रोजा, मोहम्मदी मार्ग, बंडा और खुटार समेत विभिन्न मार्गों पर कुल 37 दुकानें चिह्नित की गई हैं।
जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि कांवड़ मार्ग पर स्थित शराब की दुकानों की दृश्यता एक माह के लिए खत्म की गई है। दुकानों के साथ लगे संकेतक बोर्ड भी कांवड़ यात्रियों को दिखाई न दें, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।