विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के शाहजहांपुर से गुजरी बांग्लादेश की ट्रेन, देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:33 AM (IST)Updated: Wed, 14 Oct 2026 11:49 AM (IST)

बांग्लादेश की इंटरसिटी ट्रेनों के लिए भारत में निर्मित आधुनिक यात्री कोचों की एक खेप शाहजहांपुर से गुजरी, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

शाहजहांपुर से गुजरती बांग्लादेश के लिए तैयार आधुनिक कोचों की खेप

शाहजहांपुर से गुजरती बांग्लादेश के लिए तैयार आधुनिक कोचों की खेप

HighLights

  1. बांग्लादेश के लिए भारत में बने कोच शाहजहांपुर से गुजरे।

  2. कपूरथला फैक्ट्री में 'मेक इन इंडिया' के तहत हुए तैयार।

  3. इन कोचों में बेबी केयर रूम, प्रार्थना कक्ष जैसी सुविधाएं।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बांग्लादेश की इंटरसिटी ट्रेनों के लिए भारत में तैयार आधुनिक यात्री कोचों की खेप शाहजहांपुर से होकर गुजरी। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। 

कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री में निर्मित एलएचबी कोच मेक इन इंडिया पहल के तहत बांग्लादेश भेजे जा रहे हैं। करीब 915 करोड़ रुपये के 200 कोचों के समझौते के तहत इनकी आपूर्ति की जा रही है।

इन कोचों में एसी स्लीपर, एसी चेयर कार और नॉन एसी चेयर कार शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बेबी केयर रूम, प्रार्थना कक्ष, सीसीटीवी कैमरे और पैसेंजर अलार्म सिस्टम जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

बता दें कि कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री में आधुनिक रेल कोच बनाए जाते हैं, देश में चलने वाली कई ट्रेनों में यहां के बनाए गए कोच लगाए जाते हैं। 

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर की खुशी चौधरी ने ग्रैपलिंग में जीता स्वर्ण, तीन साल तक असफल होने के बाद गाड़े सफलता के झंडे