Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ATM कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी, शिक्षक बने शिकार; CC कैमरे के फुटेज खंगाल रही पुलिस

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:16 PM (IST)

    बखीरा में एक शिक्षक मौलाना अब्दुल रसीद के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये की ठगी हुई। ठगों ने एटीएम से पैसे निकालने में मदद के बहाने कार्ड बदल दिय ...और पढ़ें

    ATM कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी।

    ATM कार्ड बदलकर 40 हजार की ठगी।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बखिरा। शातिर ठगों ने एक शिक्षक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    हरदी निवासी मौलाना अब्दुल रसीद ने तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब 12:50 बजे वह बाबा भंगेश्वर नाथ चौराहे पर एसबीआई एटीएम से पैसा निकालने गए थे। मशीन में कार्ड डालने के बाद भी पैसा नहीं निकला।

    इसी दौरान पास खड़े दो अज्ञात व्यक्तियों ने मदद के बहाने कहा कि एटीएम का चिप साफ कर लें। आरोप है कि उनमें से एक व्यक्ति ने उनका एटीएम कार्ड लेकर साफ करने के नाम पर वापस कर दिया, लेकिन इस दौरान उसने चालाकी से कार्ड बदल दिया। उस समय पीड़ित को इसका आभास नहीं हुआ।

    घर पहुंचने पर जब उन्होंने कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था। इसी बीच उनके मोबाइल पर 10-10 हजार रुपये की चार बार निकासी के संदेश आने लगे। पीड़ित ने बताया कि सीसी कैमरे के फुटेज में चार संदिग्ध एटीएम के पास नजर आए हैं, जिनमें से दो अंदर गए थे।

    चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आसपास के सीसी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।