संतकबीर नगर में सोते समय पड़ोसी युवक ने मांग में भरा सिंदूर, युवती ने लगाया आरोप
संतकबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र में एक युवती ने गांव के युवक पर रात में घर में घुसकर उसकी मांग में सिंदूर भरने का आरोप लगाया है। बाद में पीड़ित पक्ष ...और पढ़ें
-1778951546628_m.webp)
AI जेनेरेटेड फोटो।
HighLights
युवती ने युवक पर रात में सिंदूर भरने का आरोप लगाया।
पीड़ित पक्ष ने बाद में मुकदमा दर्ज कराने से मना किया।
पुलिस ने पांच लोगों का शांति भंग में चालान किया।
संवाद सूत्र, बखिरा। थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने गांव के ही एक युवक पर रात में घर में घुसकर उसकी मांग में सिंदूर भरने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं और परिजनों में आक्रोश फैल गया।
पीड़िता के अनुसार रात में वह घर में सो रही थी।
इसी दौरान गांव का एक युवक घर में घुस आया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित युवक फरार हो गया।
शुक्रवार की सुबह कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़िता के साथ स्वजन थाने पहुंच गए। पूरे दिन दोनों पक्षों के बीच मान-मनौव्वल और समझौते का प्रयास चलता रहा। दबाव पड़ने पर पीड़ित पक्ष ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने से इनकार कर दिया।
शनिवार की दोपहर तक भी दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की कोशिश जारी रही। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के पांच लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर देने के बाद पीड़ित पक्ष कार्रवाई नहीं करना चाह रहा था, इसलिए दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।