संतकबीर नगर में किशोरी से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर दी धमकी, चार माह बाद FIR
संतकबीर नगर के बखिरा थाना क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस कप्तान के आदेश पर चार माह बाद आरोपी यु ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
किशोरी से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाया गया।
आरोपी युवक रिश्तेदारी में आकर रुका था।
पुलिस कप्तान के आदेश पर चार माह बाद मुकदमा।
संवाद सूत्र, बखिरा, संतकबीर नगर। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुधारा थाना क्षेत्र से रिश्तेदारी में आए युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने चार माह बाद पुलिस कप्तान के आदेश पर आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता की मां ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र का एक युवक उनके गांव में अपनी मौसी के यहां रहता है। आरोप है कि 11 जनवरी को दिन में करीब 11 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी दौरान युवक घर में घुस आया और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में ब्यूटी पार्लर संचालिका की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम में फंदे से लटकने की पुष्टि
जब वह घर लौटी तो बेटी ने घटना की जानकारी दी। वह इसकी शिकायत लेकर आरोपित के घर पहुंची तो उसे धमकाया गया। थाने पर पहुंची तो जांच कर कार्रवाई करने की बात कहीं गई।
वह थाने का चक्कर लगाकर जब थक गई तो दो दिन पहले पुलिस कप्तान संदीप कुमार मीना से मिली। कप्तान के आदेश पर चार माह बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज की गई।