Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना बुकिंग गैस सिलिंडर न देने पर कर्मचारियों से मारपीट, लाठी-डंडों से किया हमला

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 04:55 PM (IST)

    संतकबीरपुर में वैष्णो एचपी गैस एजेंसी पर बिना बुकिंग सिलिंडर न देने पर कर्मचारियों से मारपीट हुई। एक व्यक्ति ने पहले अभद्रता की, फिर 10-12 लोगों के सा ...और पढ़ें

    बिना बुकिंग गैस सिलिंडर न देने पर कर्मचारियों से मारपीट।

    बिना बुकिंग गैस सिलिंडर न देने पर कर्मचारियों से मारपीट।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, बखिरा। रमवापुर के वैष्णो एचपी गैस एजेंसी पर शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे बिना बुकिंग गैस सिलिंडर न देने पर एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

    थाने में दी गई तहरीर में भगवानपुर निवासी रोहित यादव ने बताया कि वह रमवापुर स्थित वैष्णो एचपी गैस एजेंसी पर कार्यरत हैं। 20 मार्च को एजेंसी पर लाइन लगवाकर गैस का वितरण किया जा रहा था।

    इसी दौरान मंझरिया (फेउसी) निवासी एक व्यक्ति बिना बुकिंग के जबरन गैस लेने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वह कर्मचारियों से अभद्रता करने लगा, जिसे समझाकर शांत कराया गया।

    कुछ देर बाद उक्त व्यक्ति करीब 10-12 अज्ञात लोगों को लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर एजेंसी पर पहुंच गया और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगा। सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सभी आरोपित फरार हो चुके थे।

    प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। सत्यता मिलने पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बस्ती में अवैध भूमि पर गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण मुक्त हुई तालाब की भूमि

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में बीईओ से अभद्रता पर सहायक शिक्षक को नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब