Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संतकबीर नगर मेले में करंट से झूला कर्मी की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला सच

    Updated: Sat, 13 Jun 2026 03:05 PM (IST)

    संतकबीर नगर के फन लैंड मेले में करंट लगने से एक झूला कर्मी सागर की मौत हो गई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर र ...और पढ़ें

    पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर कानपुर चले गए स्वजन। जागरण

    पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर कानपुर चले गए स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. संतकबीर नगर मेले में करंट लगने से झूला कर्मी की मौत।

    2. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई करंट से मौत की पुष्टि।

    3. पुलिस ने फन लैंड मेले का संचालन अस्थायी रूप से रोका।

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास लगे फन लैंड मेले में करंट की चपेट में ही आने से झूला कर्मी की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है। उधर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन एंबुलेंस से शव लेकर कानपुर रवाना हो गए।

    कानपुर शहर के योगेंद्र विहार, खाड़ेपुर निवासी 20 वर्षीय सागर मेले में लगे जंपिंग झूले का आपरेटर था। गुरुवार की देर शाम ड्यूटी के दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के बाद झूला संचालक और अन्य कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में रखवा दिया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मृतक की मां रोशनी, बहन दीपा सहित अन्य स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- संतकबीरनगर में आवारा कुत्तों के हमले से मासूम बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

    शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिना कोई कार्रवाई किए शव लेकर स्वजन चले गए। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे ने बताया कि घटनाक्रम के बाद मनाेरंजन विभाग के आदेश पर पुलिस फोर्स भेजकर फन लैंड मेले का संचालन रोक दिया गया है। घटना की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

    दैनिक जागरण में फनलैंड मेला में करंट लगने से झूला आपरेटर की मौत शीर्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए मेले के संचालन पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है। 

    घटनाक्रम की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट और संचालक के पक्ष के बाद ही इसके अग्रिम संचालन के बारे में विचार किया जाएगा।

    -

    -हृदयराम तिवारी, एसडीएम खलीलाबाद

    खबरें और भी