Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    25 हजार का इनामी दो गो-तस्कर साथी के साथ गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

    Updated: Fri, 23 Jan 2026 09:58 PM (IST)

    संतकबीर नगर पुलिस ने शुक्रवार को गोवध निवारण अधिनियम के तहत फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 25 हजार के इनामी गो-तस्कर को साथी संग पकड़ा गया।

    2. गिरफ्तार आरोपियों से दो तमंचे और जिंदा कारतूस मिले।

    3. संतकबीर नगर पुलिस ने गोवध अधिनियम में बड़ी कार्रवाई की।

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। पुलिस ने शुक्रवार को गोवध निवारण अधिनियम के तहत फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से दो अदद तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    थाना दुधारा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने साफियाबाद से नौवागांव बाजार जाने वाली सड़क पर तालाब के पास से करमाखाना गांव निवासी मो. समीम पुत्र मो. नईम तथा साफियाबाद गांव निवासी इदू पुत्र जहीर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपित गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों में वांछित थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

    गिरफ्तारी के दौरान उनके पास से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिन्हें कब्जे में लेकर दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह यादव, राजेश कुमार सिंह, रामकुशल सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह विशेन, विनोद कुमार यादव तथा कांस्टेबल राधेश्याम गिरी और भीम कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को बल मिला है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।