Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    11 अगस्त को संतकबीरनगर आएंगे CM योगी, 119 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:31 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को संतकबीरनगर में 5.67 अरब रुपये की 119 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। ...और पढ़ें

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    सीएम योगी आदित्यनाथ

    HighLights

    1. मुख्यमंत्री योगी 11 अगस्त को संतकबीरनगर में आएंगे।

    2. 5.67 अरब रुपये की 119 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण।

    3. खलीलाबाद, मेंहदावल विधानसभा क्षेत्रों को मिलेगा विकास।

    जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 अगस्त को सुबह साढ़े दस बजे जिले में आएंगे। विकास भवन के निकट स्थित कांशीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम अथवा वेणीमाधव-गोपीनाथ इंटर कॉलेज-बखिरा में इस दिन उनका कार्यक्रम होगा। इसमें वह खलीलाबाद व मेंहदावल दो विधानसभा क्षेत्र के लिए 5.67 अरब रुपये लागत की 119 परियोजनाओं का शिलान्यास,लोकार्पण कर सकते हैं।

    उनके आगमन को देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस महकमा तैयारियों में जुट गया है। वहीं भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं में इसको लेकर काफी उत्साह है। वह भी अपने स्तर से तैयारी शुरू कर दिए हैं।

    मुख्यमंत्री खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 58 करोड़ 23 लाख 27 हजार रुपये लागत की प्रस्तावित 22 परियोजनाओं का लोकार्पण वहीं दो अरब 14 करोड़ 71 लाख 96 हजार रुपये लागत की प्रस्तावित 48 परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।

    इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में दो अरब 72 करोड़ 95 लाख 23 हजार रुपये लागत की 70 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं। जबकि मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में 95 करोड़ 92 लाख 01 हजार रुपये लागत की प्रस्तावित 16 परियोजनाओं का लोकार्पण वहीं एक अरब 98 करोड़ 88 लाख 81 हजार रुपये लागत की प्रस्तावित 33 परियोजनाओं का शिलान्यास कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- संतकबीर नगर में छात्र की बेल्ट से पिटाई का वीडियो वायरल, चार युवकों पर कार्रवाई की मांग

    इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए दो अरब 94 करोड़ 80 लाख 82 हजार रुपये लागत की 49 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं। इस प्रकार वह इन दोनों विधानसभा क्षेत्र में कुल पांच अरब 67 करोड़ 76 लाख 05 हजार रुपये लागत की 119 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    विकास भवन के निकट स्थित कांशीराम स्पोर्टस् स्टेडियम व वेणीमाधव-गोपीनाथ इंटर कॉलेज-बखिरा दो स्थानों की सूचना दी गयी है। शासन से स्वीकृति पर इसमें से किसी एक स्थान पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा।

                                                                             सत्य प्रकाश, एडीएम वित्त एवं राजस्व