विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sambhal News: सामूहिक दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस जांच में आरोप निकले झूठे

Updated: Wed, 10 Sep 2025 09:50 PM (IST)

गुन्नौर पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने सामूहिक दुष्कर्म की झूठी शिकायत दर्ज कराकर लोगों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। महिला ने आरोप लग ...और पढ़ें

सामुहिक दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, जेल भेजी
सामुहिक दुष्कर्म का फर्जी आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, जेल भेजी

संवाद सूत्र, गुन्नौर। कोतवाली पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म की फर्जी शिकायत देकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाली महिला का पर्दाफाश कर जेल भेजा है।

जुनावई थाना क्षेत्र की महिला ने बीते शनिवार समाधान दिवस में पिता और पुत्र समेत तीन लोगों पर बारी-बारी से गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। महिला का दावा था कि गुन्नौर नगर में कैलाश नामक डाक्टर के पास दवा लेने आई थी तभी कुल लोगों ने उसे गाड़ी में बैठाकर कई जगह दुष्कर्म किया।

पुलिस ने महिला के आरोपों की जांच की तो कहानी कुछ और ही निकली। जांच में गुन्नौर में कोई भी कैलाश नामक चिकित्सक प्रेक्टिस करते हुए नहीं पाया गया। सीसीटीवी और अन्य जांच पड़ताल में महिला के आरोप झूठे साबित हुए।

जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने अपने प्रेम संबंध के विवाद के चलते पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर आरोप लगाए। इसके साथ ही वह अश्लील वीडियो बनाकर अन्य लोगों को ब्लैकमेल करती थी।

गुन्नौर पुलिस ने महिला मंजू पत्नी रामौतार निवासी पतरिया, थाना जुनावई को गिरफ्तार किया। थाने की टीम में थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान, उप निरीक्षक जितेंद्र तोमर और कांस्टेबल कल्पना व नितिन कुमार शामिल थे। महिला को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।