संभल में बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई: धनारी में तड़के 30 से अधिक घरों में पकड़ी गई कटिया, मच गई खलबली
गुन्नौर एसडीएम के नेतृत्व में संभल के धनारी में सुबह तड़के बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल और 40 से अधिक बिजली कर्मियों ने धन ...और पढ़ें

बिजली चोरी के लिए अभियान चलाती टीम।
HighLights
गुन्नौर एसडीएम के नेतृत्व में बिजली चोरी पर अभियान।
धनारी में 30 से अधिक घरों में पकड़ी गई चोरी।
अवैध कनेक्शन हटाने, एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, जागरण, बहजोई। सुबह तड़के 5:30 बजे बिजली विभाग के अधिकारियों और एसडीएम गुन्नौर के नेतृत्व में प्रशासन ने गुन्नौर तहसील के धनारी थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह और धनारी पट्टी बालू शंकर में बिजली चोरी के खिलाफ व्यापक मॉर्निंग रेड अभियान चलाया, जिसमें भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही।

धनारी में सुबह तड़के बिजली चोरी पर बड़ा अभियान, 30 से अधिक घरों में पकड़ी गई कटिया
सुबह 5:30 बजे से 7:30 बजे तक चले इस सघन अभियान के दौरान कटिया कनेक्शन और अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों पर सीधी कार्रवाई की गई। अभियान में एसडीएम अवधेश वर्मा के साथ विद्युत वितरण खंड बबराला के अधिशासी अभियंता अजय शुक्ला के नेतृत्व में तहसीलदार, एसडीओ, धनारी थाना प्रभारी और करीब 40 से अधिक बिजली कर्मी शामिल रहे, टीमों ने घर-घर जाकर मीटर, लाइन और कनेक्शन की जांच की, जिसमें शुरुआती जांच में करीब 30 से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने का ट्रैक रिकार्ड किया गया है।
गुन्नौर एसडीएम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और 40 से अधिक बिजली कर्मियों की मॉर्निंग रेड
कई स्थानों पर कटिया कनेक्शन हटाए गए और मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजी कार्रवाई शुरू की गई। अधिशासी अभियंता अजय शुक्ला ने बताया कि सुबह के समय औचक चेकिंग अभियान चलाया गया है ताकि चोरी को रोका जा सके और राजस्व क्षति पर प्रभावी नियंत्रण हो, उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के यहां बिजली चोरी पाई गई है उनके विरुद्ध नियमानुसार प्राथमिकी, जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।