अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: संभल में उमड़ा जनसैलाब, योग से निरोगी रहने का दिया संदेश
संभल जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर योगासन कर निरोगी रहने का संदेश दिया। चंदौसी में राज्य मंत्री गुलाब देवी सह ...और पढ़ें

योग करते लोग।
HighLights
जिलेभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुए भव्य योग कार्यक्रम।
हजारों लोगों ने योगासन कर निरोगी रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
चंदौसी में मंत्री गुलाब देवी और अधिकारियों ने भी योग में भाग लिया।
जागरण संवाददाता, संभल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिले में रविवार को सुबह कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों लोगों ने योगासन करके निरोगी रहने का संदेश दिया। संभल के शंकर इंटर कालेज में पतंजलि योगपीठ एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 500 लोगों ने योगासन एवं प्राणायाम किया।
लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया
चंदौसी, बहजोई और बबराला में भी योग कार्यक्रम में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके अलावा स्कूल कालेजों, सरकारी अस्पतालों, सरकारी कार्यालयों और अन्य स्थानों पर योग के कार्यक्रम हुए।
यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मंत्री जयवीर सिंह ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ भारत के लिए योग को जीवनशैली बनाने का आह्वान
चंदौसी में माध्यमिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री गुलाब देवी, जिला अधिकारी अंकित खंडेलवाल, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट, सीएमओ डॉ. तरुण पाठक सहित अन्य लोगों ने योग किया।
यह भी पढ़ें- रामपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्साह, मंत्री और अधिकारी हुए शामिल