Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक- बीजेपी लौटा रही खोई सांस्कृतिक विरासत, अस्पताल की व्यवस्था पर जताई नाराजगी

    Updated: Mon, 25 May 2026 02:18 PM (IST)

    उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संभल का दौरा किया, जहां उन्होंने असमोली सचिवालय, भाजपा कार्यालय, जिला अस्पताल और सिंदूर वाटिका का निरीक्षण किया। उन्होंन ...और पढ़ें

    संभल के जिला अस्पताल में पर्ची विंडो पर लगी मरीजों की लाइन को देखकर नाराजगी प्रकट करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

    संभल के जिला अस्पताल में पर्ची विंडो पर लगी मरीजों की लाइन को देखकर नाराजगी प्रकट करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

    HighLights

    1. असमोली में सचिवालय, संभल में यम तीर्थ, सिंदूर वाटिका और जिला अस्पताल का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

    जागरण संवाददाता, संभल। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिले के दौरे पर हैं। उन्होंने पहले असमोली के सचिवालय में पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इसके बाद वह संभल में भाजपा के जिला कार्यालय पर पहुंच गए।

    यहां उन्होंने कार्यकर्ता वह पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि संभल में जो सांस्कृतिक विरासत गुम हो चुकी थी उसे लौटने के लिए भाजपा की सरकार कार्य कर रही है।

    बोले, संभल प्रदेश सरकार के प्राथमिक एजेंट में शामिल है। इसलिए यहां पर अब विकास की गंगा बह रही है। संबोधन के बाद वह जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल में उन्होंने मरीजों से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछा।

    उन्होंने पर्ची एवं दवा वितरण विंडो पर मरीजों की लाइन देखी तो नाराजगी प्रकट की। सीएमएस को बुलाकर उसमें सुधार के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने मोहल्ला हल्लू सराय में स्थित और बहजोई मार्ग पर स्थित सिंदूर वाटिका का भी निरीक्षण किया।

    यह भी पढ़ें- संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पार करना पड़ा भारी, अज्ञात वाहन की टक्कर से पेंटर की मौत; 8 साल पहले छूटा था पत्नी का साथ