रेलवे ने की गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर जंक्शन की अप व डाउन दोनों लाइनों पर ब्लाक लेने की घोषणा, 4 ट्रेन होंगी प्रभावित
रेलवे ने गाजियाबाद, मेरठ सिटी और सहारनपुर जंक्शन पर ट्रैफिक ब्लॉक की घोषणा की है। दो एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट बदला जाएगा, जबकि दो अन्य ट्रेनें बीच रास ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
गाजियाबाद, मेरठ और सहारनपुर में चार घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक।
यात्री ट्रेनों के बारे में जानकारी को 139 पर कर सकते हैं फोन।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रेल यात्रियों की दिक्कतें फिर बढ़ने वाली है, रेलवे ने गाजियाबाद, मेरठ सिटी, सहारनपुर जंक्शन की अप और डाउन दोनों लाइनों पर चार घंटे का ट्रैफिक ब्लाक लेने की घोषणा की है। ब्लाक के चलते दो एक्सप्रेस ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर संचालित कराया जायेगा जबकि दो को बीच मार्ग में रोककर देरी से चलाया जायेगा।
रेल मुख्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 14304 हरिद्वार-दिल्ली एक्सप्रेस को 8 सिंतबर व 24 सितंबर को परिवर्तित मार्ग वाया टपरी, शामली, दिल्ली शाहदरा तथा दिल्ली जंक्शन के रास्ते संचालित किया जायेगा।
इसके अलावा गाड़ी संख्या 14332 कालका-दिल्ली एक्सप्रेस को भी 8 और 24 सिंतबर को नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर, खतौली, सकौती टांडा, दौराला, मेरठ कैंट, मेरठ सिटी, परतापुर, मोदीनगर, मुरादनगर, गुलधर, नया गाजियाबाद, गाजियाबाद और साहिबाबाद की बजाए परिवर्तित मार्ग वाया टपरी, शामली, दिल्ली शाहदरा के रास्ते निकाला जायेगा।
ये ट्रेन होंगी बीच मार्ग में रोक के संचालित
ब्लाक के दौरान जिन ट्रेनों को बीच मार्ग में रोककर संचालित किया जायेगा उनमें गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला कैंट एक्सप्रेस गुलधर-परतापुर सेक्शन के बीच रास्ते में 60 मिनट के लिए रोक कर संचालित किया जायेगा।
गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस को 6 व 22 सितंबर को गुलधर-परतापुर सेक्शन के बीच रास्ते में 50 मिनट रोक कर संचालित किया जायेगा। अधिकारियों के मुताबिक यात्री ट्रेनों के बारे में जानकारी 139 पर फोन कर या एनटीईएस पर ले सकते है।
अ