Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर: रुकने का इशारा करते ही दुष्कर्म के आरोपित ने पुलिस पर की फायरिंग, मुठभेड़ में हुआ घायल

    By Deepak Prajapati Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:31 PM (GMT+05:30)

    Saharanpur News : सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के मुकदमे में फरार एक आरोपित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने स ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक फोटो

    प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैरों में लगी गोली।

    2. पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म के मुकदमे में फरार एक आरोपित को मुठभेड़ के बाद सोमवार सुबह तीन बजे गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को देखकर टेंपो से भागने की कोशिश की।

    पीछा करने पर टेंपो का टायर कच्चे रास्ते पर बनी नाली में फंस गया। इसके बाद आरोपित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    e9

    10 अगस्त की रात सब इंस्पेक्टर विजय सिंह और विमल कुमार पुलिस टीम के साथ मिनी बाईपास से करीब 100 मीटर टपरी की तरफ संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान टपरी की तरफ से एक टेंपो आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी दिखाकर उसे रुकने का इशारा किया।

    पुलिस का कहना है कि टीम को देखकर टेंपो चालक घबरा गया और टेंपो को मोड़कर तेज गति से जंगल की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर जाने के बाद कच्चे रास्ते पर बनी नाली में टेंपो का टायर फंस गया, जिससे वह रुक गया। पुलिस के मुताबिक टीम को नजदीक आता देखकर टेंपो सवार आरोपित ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की।

    खबरें और भी

    इस दौरान आरोपित के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित की पहचान वाजिद निवासी टपरी अंडरपास के पास, टपरी बाजार, थाना कोतवाली देहात, के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्राधिकारी द्वितीय नगर वाजिद थाना कोतवाली देहात में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में फरार था। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस, 230 रुपए नकद तथा बिना नंबर प्लेट का एक टेंपो बरामद किया गया है।