औद्योगिक गलियारे में किसानों की जमीन बिना सहमति शामिल न करें, सड़क के चौड़ीकरण व नवनिर्माण की भी मांग
भारतीय किसान यूनियन ने सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने औद्योगिक गलियारे में बिना सहमति ...और पढ़ें

औद्योगिक गलियारे में जमीन का विरोध करने व समस्याओं को लेकर तहसील में पहुंचे भाकियू के पदाधिकारी। जागरण
HighLights
किसानों ने औद्योगिक गलियारे में भूमि अधिग्रहण पर सहमति मांगी।
सहारनपुर में सड़क चौड़ीकरण और नवनिर्माण की भी मांग की।
नमामि गंगे योजना के तहत पानी की टंकी निर्माण की अपील की।
संवाद सूत्र, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भारतीय किसान यूनियन ने औद्योगिक गलियारे में किसानों की बिना सहमति जमीन अधिग्रहण न किए जाने सहित अन्य समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि गांव हलगोवा, चकवाली, अहमदपुर व मुंडीखेड़ी के किसानों की सहमति के बिना उनकी जमीन औद्योगिक गलियारे में न शामिल की जाए। तहसील प्रांगण में गहरे गड्ढों को भरा जाए ताकि तहसील परिसर में पार्किंग की व्यवस्था सही ढंग से हो सके। शहरी पुल से गांव भाकला जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण व नवनिर्माण किया जाए।
गांव भोजपुर में नमामि गंगे योजना के तहत लंबित पानी की टंकी का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग उठाई गई। एसडीएम योगेश कुमार ने कहा की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान तहसील अध्यक्ष ग़ालिब प्रधान, युवा मंडल महासचिव पुनित चौधरी, युवा तहसील अध्यक्ष सुमित चौधरी, जिला सचिव कान सिंह राणा, ब्लाक उपाध्यक्ष कुशलपाल चौधरी, युवा ब्लाक अध्यक्ष सन्नी चौधरी, योगेश चौधरी युवा तहसील महासचिव अंकुर चौधरी काफी संख्या में कार्यकर्ता किसान मौजूद रहे।
