Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सहारनपुर: जिला अस्पताल में खुलेगा कैंसर डे केयर सेंटर, कीमोथेरेपी के लिए नहीं पड़ेगा भटकना

    By Sanju Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:17 AM (IST)

    सहारनपुर के जिला अस्पताल में कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू होने जा रहा है। इससे कैंसर मरीजों को कीमोथेरेपी के लिए अब दूसरे शहरों में नहीं भटकना पड़ेगा। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्‍मक फाेटो।

    प्रतीकात्‍मक फाेटो।

    HighLights

    1. कीमोथेरेपी के लिए मरीजों को अब दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा।

    2. विशेषज्ञों की निगरानी में स्थानीय स्तर पर मिलेगा कैंसर का उपचार।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए जिला अस्पताल में राहत मिल सकेगी। अब कैंसर के उपचार के लिए मरीजों को बार-बार दूसरे शहरों के अस्पतालों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जिला अस्पताल में महीनेभर के भीतर कैंसर डे-केयर सेंटर शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

    सेंटर शुरू होने के बाद कैंसर मरीजों को चिकित्सकीय निगरानी में कीमोथेरेपी की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा सकेगी। जनपद के मरीजों को बड़ी राहत मिल सकेगी।

    डे-केयर सेंटर का सबसे बड़ा फायदा होगा कि जिन मरीजों को लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रखने की जरूरत नहीं है, उन्हें कीमोथेरेपी के लिए अस्पताल में भर्ती नहीं रहना पड़ेगा। मरीज निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचेंगे। जरूरत जांच और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद विशेषज्ञों की निगरानी में जिला अस्पताल में कीमोथेरेपी दी जाएगी।

    उपचार के कुछ समय तक मरीज की निगरानी की जाएगी और स्थिति सामान्य होने पर उसे घर भेज दिया जाएगा। कैंसर मरीजों के लिए उपचार की प्रक्रिया महीने भीतर शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. अनिल कुमार वोहरा लखनऊ में प्रशिक्षण भी लेकर आए हैं।

    डे-केयर सेंटर में केवल कीमोथेरेपी उपलब्ध कराना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि उपचार के दौरान मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखना भी जरूरी होगा। कीमोथेरिपी के दौरान कुछ मरीजों में अलग-अलग तरह के दुष्प्रभाव में सामने आ सकते है। ऐसे में प्रशिक्षित चिकित्सकीय स्टाफ और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता महत्वपूर्ण होगी।

    खबरें और भी

    अभी तक गंभीर कैंसर मरीजों को उपचार की बेहतर सुविधाओं के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में डे-केयर सेंटर शुरू होने से कैंसर उपचार की स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

    इन्‍होंने कहा

    जिला अस्पताल परिसर में कैंसर डे-केयर सेंटर खुलेगा। यहां पर कैंसर के मरीजों को कीमोथेरेपी की सुविधा मिल सकेगी। शासन ने बजट में भी इसकी घोषणा की थी। जल्द ही कैंसर के मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
    -डा. प्रवीण कुमार, सीएमओ।