देवबंद पुलिस की FIR के बाद सफाई देने लगे मुफ्ती यासिर नदीम, मूर्ति पूजा को बताया था रेप से बड़ा अपराध
मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने के मामले में देवबंद पुलिस द्वारा केस दर्ज होने के बाद मुफ्ती यासिर नदीम अल वाजदी ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वायरल ...और पढ़ें

मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम अल वाजदी
HighLights
मुफ्ती यासिर ने मूर्ति पूजा विवाद पर दर्ज केस पर दी सफाई।
वायरल वीडियो दो साल पुराना और अधूरा बताया गया।
बच्ची से दुष्कर्म दुनिया में बड़ा अपराध, अल्लाह देगा सजा।
संवाद सहयोगी, देवबंद। मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले अमेरिकी नागरिक एवं इस्लामी स्कॉलर मौलाना मुफ्ती डॉ. यासिर नदीम अल वाजदी पर देवबंद पुलिस ने केस दर्ज किया था। हरियाणा के एक व्यक्ति की शिकायत पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में उनपर यह कार्रवाई हुई थी। अब मुफ्ती यासिर ने संबंधित बातचीत का पूरा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर सफाई दी है।
कहा, वीडियो दो साल पुराना, आधा-अधूरा वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित किया गया
इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए हरियाणा के हरेंद्र चौधरी ने पुलिस से शिकायत की थी। कहा था कि एक आनलाइन प्रश्नोत्तर कार्यक्रम के दौरान भारतीय मूल के मुफ्ती यासिर नदीम से मंदिर में मूर्ति पूजा और एक बच्ची से दुष्कर्म के बीच बड़े अपराध को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में उन्होंने मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताया। शिकायतकर्ता ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बयान बताते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
मुफ्ती यासिर पर देवबंद पुलिस ने केस दर्ज किया था
देवबंद पुलिस ने मामले में मुफ्ती यासिर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद मुफ्ती यासिर ने प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम का पूरा वीडियो जारी किया। जिसमें वह एक अन्य सवाल के जवाब में कहते दिख रहे है कि मूर्ति पूजा भले ही बड़ा अपराध हो लेकिन इसकी सजा इंसान नहीं बल्कि स्वयं अल्लाह देगा जबकि दुनिया में रहते हुए हमारे लिए बड़ा अपराध बच्ची से दुष्कर्म है, इसलिए हमें उसे रोकना चाहिए और आरोपित को कड़ी सजा दिलानी चाहिए।
यह भी पढ़ें- बच्ची के साथ रेप की तुलना में मूर्ति पूजा को बड़ा अपराध बताने वाले अमेरिकी नागरिक मुफ्ती यासिर नदीम पर मुकदमा
एक साल पहले इस मामले में दिया था स्पष्टीकरण
मुफ्ती यासिर ने कहा कि उनका यह वीडियो 2024 का है, जिसे आधा अधूरा इंटरनेट मीडिया पर चलाया गया है। पिछले वर्ष भी इस मामले में वह पुलिस के सामने वह अपना स्पष्टीकरण दे चुके है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- फूल-मालाएं, खुली जीप और ढोल-नगाड़े ... सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंकने के आरोपितों का स्वागत
बता दें कि मुफ्ती यासिर नदीम मूल रूप से देवबंद निवासी है। उन्हें अमेरिका की नागरिकता मिली हुई है। वह शिकागो में रहकर दारुल उलूम ऑनलाइन के जरिए प्रश्रोत्तरी कार्यक्रम का संचालन करते है। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के लोग मुफ्ती यासिर से सवाल जवाब करते है। पूर्व में मूर्ति पूजा संबंधी सवाल भारत के किसी व्यक्ति ने उनसे किया था।