Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बधाई! स्नातक उत्तीर्ण मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से की गई पहल

    By Manish Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Sun, 09 Aug 2026 02:11 PM (IST)

    मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत 747 मेधावी छात्राओं को चिह्नित किया है। इन स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को स्कूटी मिलेगी ...और पढ़ें

    मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय।

    मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय।

    HighLights

    1. मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने 747 मेधावियों को स्कूटी हेतु चिह्नित किया।

    2. रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना से स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को मिलेगा लाभ।

    3. सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की छात्राएं होंगी लाभान्वित।

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत लाभान्वित किए जाने के लिए मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से संबद्ध कालेजों से स्नातक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाली 747 मेधावी छात्राओं को चिह्नित किया गया है। विश्वविद्यालय ने प्राचार्यों से मेधावी छात्राओं का डाटा सत्यापित कर जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। इस सूची में से ही शासन द्वारा लाभार्थियों का चयन किया जाएगा।

    परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर राजीव गुप्ता ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत विश्वविद्यालय से जुड़े सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद के कालेजों से सत्र 2025-26 में स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करने वाली मेधावी छात्राओं का विश्वविद्यालय की ओर से चयन किया गया है। चयनित छात्राओं में बीए, बीएसएसी, बीकाम, बीएससी एग्री आनर्स, बीबीए, बीसीए, बीए एलएलबी, बीएफए, बीपीईएस, बीएससी होम साइंस, बीए बीएड, बीएससी बायोटेक्नोलाजी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी पीईएचईएस आदि पाठ्यक्रमों की छात्राएं शामिल हैं।

    परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्यों को लिखे पत्र में बताया कि शासन की ओर से आई सूची में से अपने महाविद्यालयों की छात्राओं का डाटा सत्यापित कर परीक्षा नियंत्रक के कार्यालय एवं ई-मेल [email protected] पर हार्ड कापी एवं साफ्ट कापी में 12 अगस्त तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दें, जिससे शासन को अवगत कराया जा सके। स्कूटी योजना से लाभान्वित छात्राओं का चयन शासन द्वारा किया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्राओं के आधार कार्ड से जुड़े मोबाइल नंबर पर शासन से ओटीपी भेजा जाएगा।

    शासन की ओर से लाभार्थियों के लिए निर्धारित मापदंड
    1. छात्रा का प्रवेश रिकार्ड (रजिस्ट्रेशन फार्म)।
    2. छात्रा का नवीनतम फोटो।
    3. छात्रा का नवीनतम निवास प्रमाण पत्र।

    4. छात्रा के अभिभावक का नवीनतम आय प्रमाण पत्र (आय रुपये 12 लाख प्रतिवर्ष से कम हो)।
    5. छात्रा की अपार आइडी।
    6. छात्रा का आधार कार्ड।
    7. शासन से चयनित छात्राओं के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा ओटीपी।

    खबरें और भी