दारुल उलूम परिसर में शिवालय होने का दावा, हिंदू रक्षा दल नेता ने की शिवरात्रि पर जलाभिषेक की घोषणा
हिंदू रक्षा दल ने दारुल उलूम परिसर में शिवालय होने का दावा करते हुए शिवरात्रि पर गंगाजल चढ़ाने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया ...और पढ़ें

दारुल उलूम में गंगा जल चढ़ाने की घोषणा करने वाले हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा। वीडियो ग्रैब
HighLights
दारुल उलूम परिसर में शिवालय होने का दावा किया गया।
हिंदू रक्षा दल शिवरात्रि पर गंगाजल चढ़ाने की घोषणा की।
प्रशासन अलर्ट पर, शांति भंग पर होगी कड़ी कार्रवाई।
संवाद सहयोगी, देवबंद (सहारनपुर)। दारुल उलूम परिसर में शिवालय होने का दावा करने वाले हिंदू रक्षा दल ने अब शिवरात्रि के दिन दारुल उलूम पहुंचकर गंगा जल चढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर संगठन के कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया है।
वीडियो में हिंदू रक्षा दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने कहा कि 11 अगस्त को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारी हरिद्वार से गंगाजल लेकर दारुल उलूम पहुंचेंगे। वीडियो में वह यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि यह यात्रा उनके जीवन की अंतिम यात्रा हो सकती है, इसलिए सभी शिवभक्त उनका सहयोग करें। उन्होंने चेताया कि उनकी यह लड़ाई जीवन के अंतिम क्षणों तक जारी रहेगी। वीडियो प्रसारित होने के बाद प्रशासन मुस्तैद हो गया है।
खुफिया एजेंसी अलर्ट हैं और पल-पल की जानकारी लेने में जुट गई है। सीओ अमित कुमार का कहना है कि यदि कोई माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।