Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gorakhpur-Panipat Expressway से जुड़ेंगे UP के 21 जिले, सहारनपुर में जल्द शुरू होगी भूमि अधिग्रहण की प्रक्र‍िया

    By Sanjeev Kumar Gupta Edited By: Praveen Vashishtha
    Updated: Thu, 21 May 2026 06:30 AM (IST)

    Gorakhpur-Panipat Expressway: गोरखपुर से पानीपत तक बनने वाला 750 किमी लंबा एक्सप्रेसवे सहारनपुर जि‍ले से भी गुजरेगा। इसके लि‍ए जि‍ले में सात गांवों मे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 750 किमी लंबा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के 21 जिलों को जोड़ेगा।

    2. सहारनपुर में उत्पादित माल सीधे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा

    जागरण संवाददाता, सहारनपुर। गोरखपुर से पानीपत के लिए बनने वाला नया एक्सप्रेसवे सहारनपुर के देवबंद से होकर गुजरेगा। देवबंद में सात गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी। नया एक्सप्रेसवे 21 जिलों को जोड़ेगा। 750 किमी लंबे हाइवे के निर्माण से सहारनपुर का सीधा लिंक पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों से हो जाएगा।

    तेज और सुरक्षित यातायात के लिए जिले में पिछले एक दशक के दौरान कई हाईवे बने हैे। प्रदेश सरकार द्वारा फरवरी मे पेश किए गए बजट में नार्थ-ईस्ट काॅरिडोर बनाए जाने की घोषणा की थी। गोरखपुर से यूपी के 21 जिलों को जोड़ते हुए यह एक्सप्रेसवे सहारनपुर के देवबंद से होकर शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा।

    देवबंद के गांव थामना मजरा, रसूलपुर मजरा, आखलौर खेड़ी, केंदुकी, घलौली, जालूखेड़ी व बेगमपुर चकडाला के गांवों को भूमि को एक्सप्रेसवे के लिए चिह्नित किया गया है। सूत्रों के अनुसार पहले एक्सप्रेसवे को गोरखपुर से शामली तक बनाया जाना था, लेकिन बाद में इसे विस्तार देकर पानीपत तक बनाने का निर्णय लिया गया है।

    जल्द ही देवबंद क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह एक्सप्रेसवे कुशीनगर से गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, संभल, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, पानीपत तक बनेगा।

    हाइवे की लंबाई लगभग 750 किमी होगी। एक्सप्रेसवे बनने का लाभ सहारनपुर के उद्योगों को होने की संभावना है। यहां उत्पादित माल सीधे पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों तक पहुंच सकेगा और वहां से कच्चे माल की आपूर्ति यहां के उद्योगों को हो सकेगी। जिले में सात हजार औद्योगिक इकाइयों में 1.50 लाख से अधिक कामगार कार्यरत हैं।

    खबरें और भी

    बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान सहारनपुर का चौतरफा हाइवे से जुड़ाव हुआ है। दिल्ली से वाया शामली होकर सहारनपुर तक दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग यहां शुरू हो चुका है। दिल्ली रोड पर गांव चुनहेटी से बेहट रोड पर गांव देवला तक 19 किमी हाइवे का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 220 करोड़ की लागत से चल रहा है।

    यह निर्माण पूरा होने के बाद दिल्ली रोड से बेहट रोड पर पहुंचना आसान हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली-देहरादून इकोनामिक काॅरीडोर के शुरू होने के बाद अब जून में बड़गांव के निकट हलगोया से हरिद्वार तक सिक्स लेन हाइवे शुरू जाएगा। एसएलओ एवं सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह ने बताया कि हाइवे के लिए देवबंद के चिह्नित सात गांवों की भूमि अधिग्रहित की जाएगी।