डबल मर्डर: राखी और सुधारस ने अपनी-अपनी लाइसेंसी पिस्टल से मारी थी डूडाकर्मी विक्रांत को गोली
सहारनपुर पुलिस ने डूडाकर्मी विक्रांत कुमार और उसकी प्रेमिका राखी की हत्या का राजफाश किया है। मुख्य आरोपित भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान और ...और पढ़ें

आरोपित सुधारस, मृतक राखी और विक्रांत के फाइल फोटो
HighLights
करोड़ों के प्लाट को लेकर विक्रांत व राखी में था विवाद।
आरोपित सुधारस व उसके साथी कपिल को भेजा गया जेल।
जागरण संवाददाता, सहारनपुर। डूडाकर्मी विक्रांत कुमार व उसकी प्रेमिका राखी हत्याकांड का राजफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपित भाजयुमो के पूर्व बागपत नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान व उसके साथी कपिल को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
एसएसपी अभिनंदन ने मिर्जापुर, बडगांव, स्वाट व सर्विलांस की टीम को खुलासे के लिए 25 हजार रुपये का नकद इनाम अपनी तरफ से देने की घोषणा की है।

पुलिस लाइन सभागार में डूडाकर्मी विक्रांत व उसकी प्रेमिका राखी हत्याकांड का राजफाश करते हुए एसएसपी अभिनंदन ने बताया कि 28 अप्रैल को थाना मिर्जापुर क्षेत्र के रजापुर नौगांवा के जंगल में युवती का शव मिला था। युवती के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से वार के निशान भी मिले थे। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया था।
यह भी पढ़ें- PHOTO: अंटी में पिस्टल, फाइव स्टार का शौक... बागपत की 'मिस्ट्री गर्ल' राखी कश्यप की हत्या, कॉल डिटेल से खुलेंगे राज!
बाद में उसके फोटो को डीसीआरबी व दूसरे जिलों की पुलिस के साथ साझा किया गया तो युवती की पहचान राखी निवासी रामपुर खामपुर थाना बड़ौत जिला बागपत के रूप में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए बागपत के पुराना कस्बा निवासी कपिल चौहान को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की थी। इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपित सुधारस चौहान को भी शुक्रवार को उसके बागपत में स्थित घर चौहान एंक्लेव से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सहारनपुर लाकर उससे पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- डूडा कर्मी और उसकी प्रेमिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता गिरफ्तार
एसएसपी के मुताबिक, पूछताछ में आरोपित सुधारस ने बताया कि राखी और विक्रांत के बीच मथुरा के एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। राखी ने सुधारस की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे प्रसारित करने की धमकी दी और उससे करीब 25 लाख रुपये वसूल लिए। बाद में राखी ने सुधारस को यह भी लालच दिया कि यदि वह विक्रांत की हत्या में सहयोग करेगा तो वीडियो डिलीट कर देगी।
खबरें और भी
इसके बाद राखी ने साजिश के तहत विक्रांत को अपने फ्लैट पर बुलाया गया, जहां बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और राखी व सुधारस ने अपने लाइसेंसी पिस्टलों से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को कार में लाकर हसनपुर लौटनी नहर में फेंक दिया था। विक्रांत की पत्नी ने 24 अप्रैल को जब अपने पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी तो पुलिस ने राखी से पूछताछ की थी।
यह भी पढ़ें- बागपत में दिल दहला देने वाली घटना: दोस्तों ने शराब पार्टी में युवक को ईंट से कूचकर मौत के घाट उतारा
इसके बाद राखी को संदेह के आधार पर पूछताछ कर छोड़ दिया। राखी ने सुधारस को धमकाते हुए कहा कि यदि उसे पुलिस ने परेशान किया तो वह विक्रांत की हत्या की पूरी जानकारी दे देगी। इसके बाद सुधारस ने अपने साथी कपिल के साथ मिलकर राखी को भी ठिकाने लगाने की योजना बनाई। पार्टी के बहाने उसे बागपत से सहारनपुर लाया गया और फतेहपुर कलां क्षेत्र के फार्म हाउस में उसकी हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद शव को जगंल में फेंक दिया था।
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 32 बोर पिस्टल, चाकू, हथौड़ा, खून से सनी टीशर्ट, दोनों कारें (नेक्सान और अल्ट्रोज) और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी अभिनंनद ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में मिर्जापुर, बड़गांव, स्वाट और सर्विलांस टीम की बेहतर काम किया है। दोनों आरोपित को पुलिस न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है.