विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: यूपी 112 की गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, महिला आरक्षी की मौत; तीन घायल

Updated: Fri, 06 Dec 2024 12:25 AM (IST)

यूपी 112 की गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में महिला आरक्षी की मौत हो गई जबकि तीन आरक्षी घायल हो गए। हादसा गुरुवार देर रात जिले के पटवाई ...और पढ़ें

यूपी 112 की गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, महिला आरक्षी की मौत
यूपी 112 की गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, महिला आरक्षी की मौत

HighLights

  1. शिकायत की सूचना मिलने के बाद मौके पर जा रहे थे
  2. तीन पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल, चल रहा इलाज
  3. घायलों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, सभी की हालत गंभीर

जागरण संवाददाता, रामपुर। झगड़े की सूचना मिलने पर स्थिति नियंत्रित करने निकली यूपी 112 की गाड़ी गुरुवार देर रात अनियंत्रित होकर पटवाई थाना क्षेत्र में नवाब नगर गांव के पास नाले में जा गिरी। हादसे में महिला आरक्षी की मौत हो गई, जबकि तीन आरक्षी गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। एसपी समेत सभी उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

यूपी 112 पीआरवी नंबर 1411 हुई दुर्घटनाग्रस्त

यूपी 112 पीआरवी नंबर 1411 पर तैनात आरक्षी आकाश दिवाकर, आरक्षी चालक सुमित पंवार, महिला आरक्षी पिंकी, महिला आरक्षी रूचि रात करीब 10 बजे लखनऊ कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिलने के बाद नवाब नगर गांव जा रहे थे। इसी दौरान पटवाई शाहबाद रोड पर पेट्रोल पंप के पास पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में पलट गई।

पीआरवी पर तैनात समस्त कर्मचारी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला आरक्षी रूचि की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

घायलों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है, सभी की हालत गंभीर

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक महिला आरक्षी रुचि के स्वजन को अवगत करा दिया है। मृतक बिजनौर जिले की रहने वाली थीं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका। पीआरवी वैन को रेस्क्यू के लिए देर रात तक प्रयास जारी थे। बाकी घायलों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। सभी की हालत गंभीर है।