Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आजम खान से जेल में मिलेंगे शिवपाल यादव, 12 अगस्त की मुलाकात के लिए रामपुर प्रशासन को भेजा लेटर

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 10:10 PM (GMT+05:30)

    शिवपाल यादव ने रामपुर जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से 12 अगस्त को मुलाकात के लिए प्रशासन को पत्र भेजा है। यह मुलाकात सपा में आजम खान और ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शिवपाल यादव ने आजम खान से मुलाकात का समय मांगा।

    2. रामपुर जेल में 12 अगस्त को होगी यह अहम मुलाकात।

    3. सपा में आजम-मोहिबुल्लाह विवाद सुलझाने का प्रयास।

    अनिल अवस्थी, रामपुर। विधान सभा चुनाव की भले ही घोषणा नहीं हुई, लेकिन इसकी सरगर्मी तेज हैं। रामपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खान व सांसद मोहिबुल्लाह नदवी के बीच चल रहा घमासान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच गया है।

    माना जा रहा अब डैमेज कंट्रोल के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव सक्रिय हुए हैं। उन्होंने डीएम-एसपी को पत्र भेजकर रामपुर जेल में बंद आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से मुलाकात के लिए 12 अगस्त का समय मांगा है। दो पैन कार्ड मामले में दोनों नवंबर, 2025 से जेल में हैं।

    आजम खान को नाराज नहीं करना चाहती सपा

    आजम और शिवपाल के संबंध सपा के पुराने दौर से बेहद प्रगाढ़ और राजनीतिक रूप से गहरे रहे हैं। दोनों नेता पार्टी के स्तंभ रहे और संकट के समय शिवपाल खुलकर आजम के समर्थन में खड़े रहे। रामपुर विकास प्राधिकरण ने आजम खान के जौहर विश्वविद्यालय के 38 अवैध भवन अवैध बताकर ध्वस्तीकरण आदेश दिए तो सियासत फिर गरमा गई। कांग्रेस से लेकर आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी तक आजम और उनका खेमा साधते नजर आए। इधर, चुनावी माहौल के बीच सपा आजम खान को नाराज नहीं करना चाहती।

    इसीलिए विश्वविद्यालय प्रकरण पर कुछ देर से ही सही, लेकिन सपा आजम के लिए खड़ी हुई। पहले विधायकों, फिर सांसदों का प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालय पहुंचा। हालांकि, सांसदों के प्रतिनिधिमंडल में मोहिबुल्लाह का नाम सबसे ऊपर होने के बावजूद वह नहीं आए। जबकि, विश्वविद्यालय के भवन ध्वस्तीकरण का मुद्दा उठते ही मोहिबुल्लाह समर्थकों संग जौहर विश्वविद्यालय पहुंचे थे। हालांकि, तब उनके लिए गेट नहीं खुले थे।

    खबरें और भी

    मोहिबुल्लाह टिकट मिलने से लेकर चुनाव जीतने तक आजम के निशाने पर रहे। सीतापुर जेल से आने के बाद भी आजम ने सांसद पर खूब जुमलेबाजी की। हाल में उन्होंने दिल्ली में डिंपल यादव से मिलकर रामपुर के तीन स्थानीय सियासी चेहरे पार्टी में शामिल कराए। जेल में बंद आजम खान को यह नागवार गुजरा। बीते मंगलवार सपा के नगर अध्यक्ष आसिम राजा ने मोहिबुल्लाह पर आजम खान के विरोधियों को पार्टी में शामिल कराने का आरोप लगाया।

    यह भी पढ़ें- भाजपा सरकार ने एक्सप्रेस-वे जैसे निर्माण कार्यों में तोड़े भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड, बजट में चल रही लूट : अखिलेश

    वहीं, मोहिबुल्लाह ने पार्टी हित में सभी के लिए राह खुली होने की बात कही। दोनों धड़ों के बीच बढ़ती रार से पार्टी को नुकसान हो सकता है। ऐसे में शिवपाल आजम खान से मिलने आ रहे हैं। हालांकि, जिला प्रशासन ने अभी उनकी मुलाकात पर कोई फैसला नहीं लिया है।