विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिलासपुर में सनसनी: बेटी की दवा लेने निकले 20 मुकदमों के आरोपित की दिनदहाड़े 5 गोलियां मारकर हत्या

Published: Thu, 08 Oct 2026 01:07 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2026 06:19 PM (IST)

बिलासपुर में 16 मुकदमों के आरोपित संदीप सिंह चौहान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बेटी की दवा ...और पढ़ें

बिलासपुर में घटना स्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम व मौका पर पहुंचे एसपी अनिल सिसोदिया और इनेसट में मृतक संदीप का फाइल फोटो

बिलासपुर में घटना स्थल पर जांच करती फॉरेंसिक टीम व मौका पर पहुंचे एसपी अनिल सिसोदिया और इनेसट में मृतक संदीप का फाइल फोटो

HighLights

  1. हत्या के बाद बाइक से हुए फरार; फोरेंसिक व डाग स्क्वायड ने शुरू की जांच, एसपी ने किया मौका मुआयना

संवाद सहयोगी, बिलासपुर (रामपुर)। बेटी की बुखार की दवाई लेकर पैदल घर लौट रहे गुंडा एक्ट समेत 16 मुकदमों के आरोपित की दिन दहाड़े ठेका शराब दुकान के सामने पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी। तीनों हमलावर एक ही बाइक पर सवार थे। वारदात को अंजाम देकर तीनों नकाबपोश हमलावर उसी बाइक से फरार हो गए। सरेराह हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक मूल रूप से बरेली का रहने वाला था। काफी समय से स्वजन समेत घटना वाले गांव आकर रह था। मृतक की पत्नी गांव के तीन युवकों पर हत्या का आरोप लगा रही है।

उसका कहना है कि इन युवकों से ही कुछ समय पूर्व विवाद हो गया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी की।

उत्तराखंड बार्डर स्थित गांव निवासी संदीप सिंह चौहान उर्फ सनी उर्फ सनिया 30 वर्षीय रुद्रपुर स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े 11 बजे संदीप अपनी बेटी की बुखार की दवाई लेने गांव के मेडिकल स्टोर पर गया था।

08RPM_M_27_08102026_341

अकेला पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता, इससे पहले तीनों ने अलग-अलग तमंचों से फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से संदीप सड़क पर गिर पड़ा।

अचानक हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। लोग मौके पर पहुंचते इससे पहले तीनों हमलावर बाइक से फरार हो गए। सूचना मिलते ही सीओ पीपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

बाद में एसपी अनिल कुमार सिसौदिया और सीओ हर्षिता सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया।

एसपी ने बताया कि हत्याकांड के पर्दाफाश के लिए फोरेंसिक, डाॅग स्क्वायड और पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। स्वजन के आरोपों के साथ ही हत्या के कारण और हमलावरों की पहचान समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वजन का आरोप, पुरानी रंजिश में की गई है हत्या

संदीप की हत्या के पीछे स्वजन पुरानी रंजिश की आशंका जता रहे हैं। उनका आरोप है कि रंजिश रखने वाले तीन व्यक्तियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक की पत्नी शिवानी के मुताबिक, गांव के ही तीन युवकों से संदीप का लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इसकी शुरुआत होली के त्योहार पर हुई थी। आरोप है कि उस दौरान तीनों युवक बुलेट से संदीप के घर के सामने पटाखे मार रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ओर से मारपीट और फायरिंग तक हुई थी।

इसके बाद से ही दोनों पक्षों के बीच तनातनी चली आ रही थी। पत्नी के आरोपों के बाद पुलिस ने इस पुराने विवाद को भी जांच के दायरे में शामिल कर लिया है। हालांकि हत्या के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में कौन लोग शामिल हैं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

पुलिस संदीप की पुरानी रंजिश, विवादों और उससे जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही घटना से पहले उसके संपर्क में रहे लोगों और हाल के विवादों की भी पड़ताल की जा रही है।

हत्या के शिकार संदीप पर 16 मुकदमे, लूट से गैंगस्टर एक्ट तक कार्रवाई

दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए गए संदीप सिंह चौहान उर्फ सनी उर्फ सनिया का एक लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार संदीप के खिलाफ बिलासपुर कोतवाली में 16 और उत्तराखंड में चार मुकदमे दर्ज थे।

20 मुकदमों के चलते उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी थी। पुलिस के अनुसार उसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया भी चल रही थी।

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक संदीप के खिलाफ वर्ष 2016 से ही लूट, चोरी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले दर्ज होते रहे। इसी वर्ष उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हुई। बाद के वर्षों में भी मुकदमों का सिलसिला जारी रहा।

वर्ष 2024 और 2025 में हत्या के प्रयास तथा अवैध हथियार से जुड़े मामले दर्ज हुए, जबकि 2026 में मारपीट, बलवा और धमकी से संबंधित मुकदमे दर्ज किए गए। संदीप की हत्या के बाद पुलिस उसके पुराने विवादों और रंजिश की भी पड़ताल कर रही है।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पुराने मुकदमों में शामिल लोगों और संदीप से विवाद रखने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। उसके आपराधिक इतिहास का हत्या से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

करीब छह राउंड फायरिंग, मौके पर ही दम तोड़ गया संदीप

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने संदीप पर करीब छह राउंड फायरिंग की, जिसमें पांच गोलियां उसके शरीर में लगीं। स्वजन के अनुसार एक गोली सिर, एक कमर, एक कूल्हे के ऊपर, एक जांघ और एक पेट में लगी।

गंभीर रूप से घायल होने के कारण संदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग मौके पर पहुंचते, इससे पहले ही बाइक सवार तीनों हमलावर वहां से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत

गांव सुभाषनगर डिबडिबा में सार्वजनिक स्थान पर दिनदहाड़े हुई फायरिंग और हत्या की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जिस समय वारदात हुई, उस दौरान आसपास लोगों की आवाजाही भी थी।

इसके बावजूद बाइक सवार तीन लोगों द्वारा युवक को गोली मारकर फरार हो जाने से कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या की वजह हमलावरों की पहचान और वारदात की पूरी कड़ी जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस को उम्मीद है कि कैमरों में बाइक सवार हमलावरों की गतिविधियां या उनकी बाइक कैद हुई हो सकती है।

घटनास्थल से निकलने वाले संभावित रास्तों पर लगे कैमरों की फुटेज भी जांच के दायरे में लाई जा रही है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करने के साथ ही हमलावरों की पहचान और उनके फरार होने की दिशा का पता लगाने में जुटी है।

रोजी-रोटी की तलाश में बरेली से आया था बिलासपुर, गलत संगत ने बना दिया अपराधी

रोजी-रोटी की तलाश में बरेली से बिलासपुर आया संदीप चौहान उर्फ सन्नी उर्फ सनिया यहां परिवार के साथ बस गया था। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाला संदीप धीरे-धीरे गलत लोगों की संगत में पड़ गया और अपराध की दुनिया में कदम रख दिया।

स्वजन के अनुसार संदीप मूल रूप से बरेली जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज का रहने वाला था। वह पिछले दस वर्षों से अधिक समय से पत्नी, मां और भाइयों के साथ कोतवाली क्षेत्र के गांव सुभाषनगर डिबडिबा में रह रहा था।

परिवार में मां अनीता के अलावा भाई राजीव और प्रदीप भी रहते हैं। संदीप की शादी करीब पांच वर्ष पहले हुई थी। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक परिवार रोजी-रोटी की तलाश में बरेली से यहां आया था। शुरुआत में संदीप मेहनत-मजदूरी करता था, लेकिन बाद में गलत संगत में पड़ने के कारण उसका जीवन अपराध की ओर मुड़ गया।