रायबरेली में गड्ढे से बचने को डंपर ड्राइवर ने लगाया ब्रेक, पीछे से टकराई बाइक; युवक की मौत
शिवगढ़ के पास बांदा-बहराइच मार्ग पर डंपर से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने सड़क पर बने गड्ढे को हादसे ...और पढ़ें
-1786209412216_m.webp)
HighLights
शिवगढ़ के पास बाइक-डंपर टक्कर में युवक की मौत।
हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर।
स्थानीय लोगों ने सड़क के गड्ढे को बताया मुख्य कारण।
संवादसूत्र, शिवगढ़ (रायबरेली)। बांदा-बहराइच मार्ग पर पुलिस चेक पोस्ट शिवगढ़ से कुछ दूरी पर शनिवार को सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं। हादसा बाराबंकी जनपद की सीमा में हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंडौली गांव निवासी अर्चना गुप्ता, शालू अपने भाई अमित के साथ बाइक से ससुराल जा रही थीं।
बताया गया कि बांदा-बहराइच मार्ग पर शिवगढ़ पुलिस चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर आगे चल रहे डंपर चालक ने सड़क पर बने गड्ढे से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगा दिया। पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में अर्चना और शालू गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, बाराबंकी जनपद की हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गड्ढे को हादसे की वजह बता रहे लोग
बांदा-बहराइच मार्ग पर शिवगढ़ पुलिस चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर बाराबंकी जनपद की सीमा में बीच सड़क पर काफी दिनों से बड़ा गड्ढा बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढे के कारण आए दिन वाहन चालकों को परेशानी होती है। हादसे के समय भी डंपर चालक गड्ढे से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाने लगा, तभी पीछे से बाइक डंपर में जा घुसी। लोगों ने सड़क के गड्ढे को हादसे की प्रमुख वजह बताया है।
रोडवेज बस से टकराया बाइक सवार
शोभवापुर गांव निवासी अखिलेश सिंह शनिवार को बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य मार्ग पर बेनीमाधव गंज मोड के पास फतेहपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में अखिलेश गंभीर रूप से घायल हाे गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
ट्रैक्टर व कार मे टक्कर, चालक घायल
खबरें और भी
उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के किच्छा निवासी मानेंदर सिंह शनिवार की सुबह अपनी कार से फतेहपुर से लखनऊ घर जा रहे थे। गुरुबख्शगंज-बछरावां के बीच ठकुराइन खेड़ा मजरे कृष्णपुर ताला गांव के पास उनकी कार और सामने से आ रहे ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हो गई।
घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई और मानेंदर सिंह घायल हो गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी जतुवा पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।