विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

23 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का मौका, रायबरेली में इन कार्यालयों में जाकर करें आवेदन

Published: Thu, 09 Jul 2026 03:10 PM (IST)

रायबरेली में 3 से 23 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्तीकरण अभियान चल रहा है, जिसका उद्देश्य पात्र किसानों को ...और पढ़ें

23 जुलाई तक चलेगा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का अभियान।

23 जुलाई तक चलेगा किसान क्रेडिट कार्ड बनाने का अभियान।

HighLights

  1. रायबरेली में 3 से 23 जुलाई तक केसीसी अभियान।

  2. पात्र किसान बैंक, कृषि विभाग में कर सकते हैं आवेदन।

  3. सोमवार, गुरुवार को बैंक शाखाओं में विशेष शिविर।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। किसानों को समय पर कृषि ऋण उपलब्ध कराने और कृषि निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन से 23 जुलाई तक किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संतृप्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ऐसे सभी पात्र किसानों को केसीसी से जोड़ा जाएगा, जिनके पास अभी तक किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है।

किसान अपने निकटतम बैंक शाखा, कृषि विभाग या संबंधित विकास खंड कार्यालय में जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं। इस समय जिले में दो लाख से अधिक किसान केसीसी सुविधा का लाभ ले रहे हैं।

अभी तक 4.40 लाख से अधिक किसानों की फार्मर आईडी बनाई जा चुकी है। जिन किसानों की फार्मर आईडी तैयार हो चुकी है, लेकिन अभी तक उनका किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बना है, उन्हें इस अभियान में प्राथमिकता के आधार पर केसीसी से जोड़ा जाएगा। अभियान को संचालित करने के लिए कृषि विभाग, बैंक, राजस्व विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडेय का कहना है कि सभी विकास खंडों में किसानों को जागरूक करने, आवेदन पत्र भरवाने और पात्र किसानों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रत्येक बैंक शाखा में सोमवार और गुरुवार को विशेष दिवस निर्धारित कर शिविरों के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। जनपद के सभी पात्र किसान इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय से आवेदन करें, ताकि उन्हें किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आसान और समयबद्ध कृषि ऋण की सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें- बलिया के पांच गांवों में लगेगा स्वास्थ्य कैंप, मोबाइल मेडिकल यूनिट करेगी इलाज

यह भी पढ़ें- पैमाइश में नहीं चलेगी लेखपालों की मनमानी, हापुड़ में अब डिजी रोवर तकनीक से मापी जाएगी किसानों की भूमि