विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ने 3 नियमों में किया बदलाव: अब ट्रेन चलने से चार घंटे पहले नहीं बनेगा चार्ट, रिफंड व्यवस्था में भी सुधार

Published: Wed, 25 Mar 2026 04:54 PM (IST)

रेलवे ने टिकट चार्ट बनाने का समय 4 घंटे से बढ़ाकर 9 से 18 घंटे पहले कर दिया है। इससे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. चार्ट बनने का समय 4 घंटे से बढ़कर 9-18 घंटे हुआ।

  2. यात्रियों को टिकट कन्फर्मेशन की जानकारी समय पर मिलेगी।

  3. रिफंड शुल्क समाप्त, बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी।

जागरण संवाददाता, रायबरेली। यात्रियों को अधिक पारदर्शिता और सुविधा देने के उद्देश्य से रेलवे ने टिकट चार्ट तैयार करने के समय में बड़ा बदलाव किया है। अब तक ट्रेन प्रस्थान से करीब चार घंटे पहले चार्ट बनता था, लेकिन इसे बढ़ाकर 9 से 18 घंटे पहले कर दिया गया है।

इस बदलाव से खासकर दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को समय रहते यह जानकारी मिल सकेगी कि उनकी टिकट कन्फर्म हुई है या नहीं, जिससे यात्रा की योजना बनाना आसान हो गया है। इस कदम से न केवल यात्रियों को स्पष्टता मिल रही है, बल्कि अवैध टिकट एजेंटों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

रिफंड नियमों में भी सुधार

इसके साथ ही रिफंड नियमों में भी सुधार किया गया है, जिसमें यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इससे यात्रियों को आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को और भी सुविधाएं दी गई हैं। अब यात्री ट्रेन के प्रस्थान से आधे घंटे पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे।

अपग्रेड का नियम

इसके अलावा, यदि सीट उपलब्ध होती है तो वे अपनी यात्रा श्रेणी को भी ट्रेन छूटने से आधे घंटे पहले तक अपग्रेड कर सकेंगे। वाणिज्य निरीक्षक प्रभारी डीडी शुक्ल का कहना है कि अब तक ट्रेन प्रस्थान से करीब चार घंटे पहले चार्ट बनता था, लेकिन इसे बढ़ाकर 9 से 18 घंटे पहले कर दिया गया है