विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायबरेली में शीतलहर और गलन ने बढ़ाई मुश्किलें, धूप भी रही बेअसर; 48 घंटे तक घने कोहरे का अलर्ट

Updated: Thu, 25 Dec 2025 08:58 AM (IST)

रायबरेली में शीतलहर और गलन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है, जिससे दृश्यता कम होने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रायबरेली में शीतलहर और गलन से बढ़ी परेशानी

  2. धूप निकलने के बावजूद ठंड से नहीं मिली राहत

  3. मौसम विभाग ने जारी किया घने कोहरे का अलर्ट

जागरण संवाददाता, रायबरेली। कई दिनों से बढ़ रही ठंड के बीच बुधवार को इसका असर बढ़ा रहा। दोपहर में धूप जरूर निकली, लेकिन उसका असर अधिक नहीं रहा। दिन में सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ी रही।

लोगों ने गर्म कपड़ों से खुद को ढका रखा। मौसम विज्ञानी ने 48 घंटे में सुबह शाम घना कोहरा होने के आसार जताए हैं। इसके साथ ही ठिठुरन और बढ़ने की संभावनाएं जताई हैं।

कई दिनों से गलन लगातार बढ़ रही है। बीते दो दिनों से दिन में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। बुधवार को दोपहर में हल्की धूप निकली, उसका ज्यादा असर नहीं रहा। ठंड बढ़ने के बाद भी शहर के प्रमुख चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।

इससे राहगीरों को काफी कठिनाई हो रही है। कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों का भी यही हाल है। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी का कहना है कि नमी के कारण कोहरा, धुंध, प्रदूषण बना रहेगा।

48 घंटे तक सुबह शाम घना कोहरा बने रहने की पूरी संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने के कारण वहां से आने वाली उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं से कड़ाके की सर्दी बढ़ेगी। दिन में धूप भी कमजोर निकलेगी। घना कोहरा होने के कारण दृश्यता कम दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में पकड़े गए 3 रोहिंग्या घुसपैठिये, IB और आर्मी इंटेलिजेंस ने कई घंटे की पूछताछ