अबान के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज लाया जा रहा अतीक का बेटा उमर, रायबरेली से गुजरा पुलिस का काफिला
अतीक अहमद के बेटे उमर को लखनऊ जेल से प्रयागराज ले जाया गया, जहां वो अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगा। ...और पढ़ें

सारस होटल चौराहे से पुलिस अभिरक्षा में जाता अतीक के बेटे उमर अहमद का कैदी वाहन
HighLights
अतीक अहमद के बेटे उमर को लखनऊ जेल से प्रयागराज भेजा गया।
उमर अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने प्रयागराज गया।
रायबरेली सीमा में प्रवेश पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।
संवाद सूत्र, रायबरेली। अतीक अहमद का बेटा उमर अहमद शनिवार सुबह लखनऊ जेल से प्रयागराज भेजा गया। पुलिस अभिरक्षा में उमर दखिना टोल प्लाजा के रास्ते रायबरेली की सीमा में दाखिल हुआ।
जिले की सीमा में प्रवेश करते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने बछरावां टोल प्लाजा से सबीसपुर तक पूरे मार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी।
संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि उमर अपने छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए अपने घर प्रयागराज गया है। अबान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।