Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'पांचवी तक की पढ़ाई मातृभाषा में और छठीं से बच्चों के कौशल विकास पर जोर हो', राज्यपाल आनंदीबेन ने जताया मंतव्य

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 17 Jul 2026 01:46 PM (IST)

    उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षा समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व अन्य ने 26 स्वर्ण पदक और 30,886 उपाधियां प्रदान कीं। देव इंद ...और पढ़ें

    यूपीआरटीओयू के दीक्षा समारोह:में विचार व्यक्त करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। जागरण

    यूपीआरटीओयू के दीक्षा समारोह:में विचार व्यक्त करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। जागरण

    HighLights

    1. देव इंद्रावती महाविद्यालय अंबेडकरनगर केंद्र के स्नातक विज्ञान की छात्रा रम्या सिंह को चार स्वर्ण पदक

    2. उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षा समारोह में 26 स्वर्ण पदक व 30 हजार को मिली उपाधि

    3. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षा समारोह में हुईं शामिल

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उप्र राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षा समारोह शुक्रवार को आयोजित हुआ। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। उन्होंने विभिन्न विद्याशाखाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले शिक्षार्थियों को 26 स्वर्ण पदक प्रदान किए। इनमें 20 स्वर्ण पदक छात्राओं तथा छह स्वर्ण पदक छात्रों की झोली में गए। 30,886 शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इनमें 17,778 पुरुष तथा 13098 महिला शिक्षार्थी हैं।

    प्रिंटेड मार्कशीट, डिग्री को पूरी तरह से बंद करने को कहा

    राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने भारतीय परंपरा और कौशल विकास पर विशेष जोर देने की अपील की। कहा, पांचवी कक्षा तक बच्चों को मातृभाषा में पढ़ाई हो और छठीं के बाद बच्चों के कौशल विकास पर ध्यान देना होगा। उन्होंने अगले सत्र से प्रिंटेड मार्कशीट और डिग्री को पूरी तरह से बंद करने को कहा। इसका अनुपालन विश्वविद्यालय को सुनिश्चित करना होगा।

    रम्या की मां ने पदक प्राप्त किया 

    कुलाधिपति स्वर्ण पदक देव इंद्रावती महाविद्यालय अंबेडकरनगर अध्ययन केंद्र के स्नातक विज्ञान की छात्रा रम्या सिंह को दिया गया। रम्या के स्थान पर उनकी मां ने आकर मंच पर पदक प्राप्त किया। रम्या ने बीएससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की तथा वे समस्त विद्याशाखाओं की स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्तीर्ण समस्त स्नातक/परास्नातक शिक्षार्थियों में सर्वश्रेष्ठ रहीं। उनको कुल चार स्वर्ण पदक मिले।

    Meritorious Students in UPRTOU 21st Convocation

    स्नातकोत्तर वर्ग में इन्हें मिला स्वर्ण पदक 

    स्नातकोत्तर वर्ग में विद्याशाखाओं के सात टॉपर्स को स्वर्ण पदक दिए गए। एमए (पत्रकारिता एवं जनसंचार) के छात्र शोभित मौर्या, एमए (समाजशास्त्र) की छात्रा श्रेया यादव, एमकाम की छात्रा रिदम पाण्डेय, एमसीए के छात्र राहुल कुमार मिश्रा, एमए (शिक्षाशास्त्र) की छात्रा कुमारी दीपिका राठौर, एमएससी (जैव रसायन) की छात्रा हया मतलूब और एमएससी (फूड एण्ड न्यूट्रीशन) की छात्रा तान्या त्यागी को दिया गया।

    खबरें और भी

    Malini Awasthi in UPRTOU 21st Convocation

    स्नातक वर्ग में छह टॉपर्स को मिले स्वर्ण पदक 

    स्नातक वर्ग में विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक इस बार विद्याशाखाओं के छह टापर्स को मिले। बीए की छात्रा सरिता वर्मा, बीए की छात्रा आकृति पटेल, बीकाम की छात्रा मरियम खानम शाहिद खान, बीएड (विशिष्ट शिक्षा) के छात्र जितेंद्र कुमार जायसवाल, बीएससी की छात्रा रम्या सिंह, बीएससी ह्यूमन न्यूट्रीशन के छात्र कुशाग्र सिंह को प्रदान किया गया।

    इन्हें भी किया गया पुरस्कृत 

    विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों के प्राथमिक/जूनियर विद्यालयों तथा माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में परंपरागत खेलों, निबंध लेखन तथा भाषण, चित्रकला एवं कहानी कथन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय शास्त्रीय एवं लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय तथा राज्य मंत्री रजनी तिवारी उपस्थित रहे।

    यह भी पढ़ें- 'अनुसंधान में अग्रणी बनने को सलाह लेने के बजाय देने वाला बनें विश्वविद्यालय ', राज्यपाल आनंदीबेन ने प्रयागराज में दी सीख

    यह भी पढ़ें- रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षा समारोह : शिप्रा यादव को कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 73 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक