विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP शिक्षा सेवा चयन आयोग तीन माह में 6 परीक्षाएं कराएगा, प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर जारी

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Mon, 28 Sep 2026 07:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अगले तीन महीनों में छह भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज।

HighLights

  1. विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा तीन नवंबर को प्रस्तावित है

  2. नवंबर, दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में होंगी परीक्षाएं

  3. प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन आठ अक्टूबर से होंगी

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। प्रतियोगी छात्र इन दिनों नई भर्तियों और परीक्षाओं को लेकर आंदोलित हैं। कहीं नियमावली बदलने का विरोध तो कहीं परीक्षा के प्रारूप का बदलने की मांग की जा रही है। इसी बीच उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने नवंबर, दिसंबर और जनवरी में प्रस्तावित भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है।

कौन परीक्षा किस माह में?

प्रस्तावित भर्तियों के जारी कलेंडर के अनुसार नवंबर में दो, दिसंबर में तीन और जनवरी में एक भर्ती परीक्षा होगी। इनमें विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा, सहायक आचार्य, प्राथमिक अध्यापक, प्रवक्ता अर्थात पीजीटी, सहायक अध्यापक अर्थात टीजीटी और प्रधानाचार्य भर्ती परीक्षा शामिल है।

विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा 3 नवंबर को

शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक पद के लिए विज्ञापन आठ अक्टूबर को जारी करने का प्रस्ताव है। आवेदन की अंतिम तिथि सात नवंबर और आवेदन में संशोधन की समय सीमा 11 नवंबर और परीक्षा सात जनवरी को प्रस्तावित है। अन्य परीक्षाओं की बात करें तो विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन पांच सितंबर को जारी हो चुका है। चार अक्टूबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि पर आठ अक्टूबर तक संशोधन का अवसर मिलेगा। परीक्षा की प्रस्तावित तिथि तीन नवंबर है।

सहायक आचार्य की परीक्षा 19 व 20 नवंबर को

इसी तरह सहायक आचार्य पद के लिए विज्ञापन आठ सितंबर को जारी हुआ। सात अक्टूबर तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भूल चूक पर आवेदनपत्र में संशोधन की समय सीमा 11 अक्टूबर है। यह परीक्षा 19 और 20 नवंबर को प्रस्तावित है।

प्रा. विद्यालय में शिक्षक भर्ती परीक्षा 3-4 दिसंबर को 

प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों के लिए पद का विज्ञापन 15 सितंबर को हो चुका है।14 अक्टूबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। फार्म में संशोधन का समय अभ्यर्थियों को 18 अक्टूबर तक दिया जाएगा। यह परीक्ष भी दो दिन होगी। तीन और चार दिसंबर की तिथि प्रस्तावित है।

पीजीटी 15-16 दिसंबर को

आयोग के उपसचिव संजय सिंह ने बताया कि प्रवक्ता अर्थात पीजीटी के पदों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया गतिमान है। 21 अक्टूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं जबकि 25 अक्टूबर तक आवेदन में संशोधन का अवसर दिया जाएगा। 15 और 16 दिसंबर को इसके लिए परीक्षा प्रस्तावित है।

टीजीटी 23 व 24 दिसंबर को प्रस्तावित

सहायक अध्यापक (टीजीटी) के लिए भी अभ्यर्थी इस समय आवेदन कर रहे हैं। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को प्रस्तावित है। 

यह भी पढ़ें- RRB Technician Bharti 2025 : 6557 पदों के लिए होगी तकनीशियन भर्ती, परीक्षा तिथि और शहर की सूची जारी

यह भी पढ़ें- AU PhD Admission : 959 सीटों पर 4823 अभ्यर्थियों की दावेदारी, विश्वविद्यालय व कॉलेजों में होंगे पीएचडी प्रवेश