विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड के दो उप सचिव बने बीएसए, देवव्रत सिंह प्रतापगढ़ व पूनम मिश्रा को आंबेडकरनगर में मिली तैनाती

By Awadhesh Pandey Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Sun, 31 May 2026 01:17 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) का तबादला किया गया है। यूपी बोर्ड के दो उप सचिवों, देवव्रत सिंह को प्रतापगढ़ और पूनम मिश्रा को आंबेडकरनगर का बीएसए बनाया गया है, जबकि मुकेश खरवार हमीरपुर के बीएसए बने हैं।

बीएसए देवव्रत सिंह व पूनम मिश्रा।

बीएसए देवव्रत सिंह व पूनम मिश्रा।

HighLights

  1. विभिन्न जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बदले गए हैं

  2. प्रयागराज में प्रभारी बीएसए के रूप में कार्य कर चुके हैं देवव्रत

  3. शिक्षा निदेशालय में कार्यरत मुकेश खरवार हमीरपुर के बीएसए बने

राज्य ब्यूरो, जागरण, प्रयागराज। कई जनपदों में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बदले गए हैं और कुछ को इस पद पर नई तैनाती मिली है। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) में कार्यरत दो उप सचिवों को भी नियुक्ति दी गई है।

चार वर्ष से क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत हैं पूनम  

बोर्ड मुख्यालय में उप सचिव (प्रशासन) देवब्रत सिंह को प्रतापगढ़ का बीएसए बनाया गया है, जो कि प्रयागराज में प्रभारी बीएसए के रूप में कार्य कर चुके हैं। इनके अलावा बोर्ड के प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय में उप सचिव (प्रशासन) पूनम मिश्रा को आंबेडकरनगर में तैनाती दी गई है, जो कि करीब चार वर्ष से क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यरत हैं।

मुकेश खरवार को हमीरपुर का बीएसए बनाया गया 

पूनम मिश्रा जीआइसी भदोही में प्रवक्ता रह चुकी हैं। नियुक्त किए गए दोनों बीएसए 2018 बैच के पीईएस अधिकारी हैं। इसके अलावा शिक्षा निदेशालय प्रयागराज में सांख्यिकी अधिकारी के पद पर कार्यरत मुकेश खरवार को हमीरपुर का बीएसए बनाया है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दर्दनाक घटना, तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत; खेलने के दौरान गहरे पानी में जाने से हादसा

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दर्दनाक हादसा, 11 हजार वोल्ट का लगा करंट, मिस्त्री और मजदूर की चली गई जान