विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर होगी भर्ती, शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन जारी किया; डीटेल देखें यहां

By Amlendu Tripathi Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 08 Sep 2026 08:15 PM (IST)

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग।

HighLights

  1. असिस्टेंट प्रोफेसर पद की परीक्षा 19 व 20 नवंबर को प्रस्तावित

  2. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर

राज्य ब्यूरो, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रदेश के अशासकीय अनुदानित सह शिक्षा महाविद्यलयों व महिला महाविद्यालयों के सहायक आचार्य (असिस्टेंट प्रोफेसर) के रिक्त 1936 पदों के लिए आनलाइन विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापित पदों के सापेक्ष आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की है।

ओटीआर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही अभ्यर्थी सहायक आचार्य पद के लिए आवेदन कर सकेंगे। विज्ञापित पदों की अर्हता के संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी विज्ञापन निर्देश पुस्तिका के साथ आयोग की वेबसाइट एचटीटीपीएस://यूपीईएसएससी.उप.गोव.इन/पर जा सकते हैं।

अंतिम तिथि सात अक्टूबर

अर्हता पूर्ण करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर अपलोड विस्तृत विवरण के अनुसार मंगलवार रात से आवेदन कर सकते हैं। उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार आनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है।

आनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर निर्धारित की गई है। परीक्षा दो दिनों में कराने का प्रस्ताव है। इसके लिए 19 और 20 नवंबर की तिथि तय की गई है। परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र व अन्य आवश्यक दिशा निर्देश आयोगी की ओर से समय समय पर वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार ने कहा, अभ्यर्थी आवेदन से पहले विज्ञापन के सभी बिंदुओं को ठीक से समझ लें और निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन करें।