यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UPPCL: कल से 8 दिन तक UP के इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली, गर्मी में लोगों का और बुरा हाल! इस वजह से लिया गया फैसला
एसडीओ अतुल गौतम ने बताया कि बेली व म्योहाल उपखंड से संबंधित मुहल्लों की आपूर्ति प्रभावित होगी। उधर यमुना बैंक रोड पर भी रविवार को कार्य होने के कारण स ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। महाकुंभ को लेकर बिजली संबंधित कार्य कराए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर 23 से 30 जून तक कई मुहल्ले की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
अवर अभियंता अल्लापुर राहुल यादव ने बताया कि तार बदलने व पोल लगाने को लेकर कार्य होगा, जिस कारण अल्लापुर, बक्सीबांध, दारागंज, फोर्टरोड क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से कार्य होगा। जिस क्षेत्र में कार्य होगा, उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह दस से शाम चार बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
इसी प्रकार लाला लाजपत राय रोड पर चल रहे पुल के निर्माण कार्य को लेकर रविवार को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
एसडीओ अतुल गौतम ने बताया कि बेली व म्योहाल उपखंड से संबंधित मुहल्लों की आपूर्ति प्रभावित होगी। उधर, यमुना बैंक रोड पर भी रविवार को कार्य होने के कारण सुबह 11 से दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
एसडीओ कसारी-मसारी अमरदीप सागर के मुताबिक रविवार को राजरूपपुर, साईंधाम, डेरी फीडर सुबह 11 से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान पोल लगाने आदि कार्य किए जाएंगे।