यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इलाहाबाद में लड़की को लेकर भाग रहा था युवक, मां पीछे दौड़ी तो छोड़कर भागा
एक महिला अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ दो माह से रह रही है। उसने थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक गुरुवार ...और पढ़ें

संसू, जागरण, बहरिया : क्षेत्र के एक गांव स्थित अपने अपने मायके में एक महिला अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ दो माह से रह रही है। उसने थाने में शुक्रवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक गुरुवार रात सोते समय घर से उठा ले गया। उसके शोर मचाने पर वह जाग गई और पीछे दौड़ी तो युवक किशोरी को छोड़कर भाग निकला। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।