श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाई कोर्ट में अब 10 जुलाई को होगी
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मूल वाद और 17 अन्य मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी है। ...और पढ़ें

इलाहाबाद उच्च न्यायालय।
HighLights
कोर्ट प्रशासन ने निर्देशित किया कि वह इसकी जानकारी सभी संबंधितों को दें
ये मामले पहले 15 मई 2026 को दोपहर दो बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थे
विधि संवाददाता, जागरण, प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से संबंधित मूल वाद संख्या 1/2023 और उससे जुड़े अन्य 17 मामलों की सुनवाई को स्थगित कर दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 10 मई को होगी।
न्यायमूर्ति के निजी सचिव ने जारी की सूचना
न्यायमूर्ति अवनीश सक्सेना के निजी सचिव शरद कुमार श्रीवास्तव की ओर से 11 मई 2026 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, ये मामले पहले 15 मई 2026 को दोपहर दो बजे सुनवाई के लिए सूचीबद्ध थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उस दिन इन पर विचार नहीं किया जा सकेगा। अब इन मामलों की अगली सुनवाई 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को दोपहर दो बजे निर्धारित की गई है।
कोर्ट प्रशासन ने रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) को निर्देशित किया
कोर्ट प्रशासन ने रजिस्ट्रार (लिस्टिंग) को निर्देशित किया है कि वह इस बदलाव के बारे में सभी संबंधित अधिवक्ताओं और पक्षकारों को सूचित कर दें।
