RRB NTPC Recruitment 2025 : कंप्यूटर आधारित परीक्षा CBT-1 को परीक्षा शहर व यात्रा सुविधा का लिंक जारी, बायोमेट्रिक अनिवार्य
रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-वन परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी का लिंक जारी कर दिया है। एससी/एसटी उम्मीदवारों के लि ...और पढ़ें

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा 2025 के लिए शहर और एससी, एसटी यात्रा का लिंक जारी कर दिया गया है।
HighLights
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा सुविधा का लिंक भी जारी
सात मई से शुरू होगा सीबीटी-वन, 21 जून तक परीक्षा
परीक्षा से चार दिन पूर्व डाउनलोड होगा ई-काल लेटर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB NTPC Recruitment 2025 रेलवे भर्ती बोर्ड ने स्नातक स्तर की एनटीपीसी भर्ती 2025 के पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी-वन) के लिए परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी का लिंक जारी कर दिया गया है। साथ ही एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा सुविधा का लिंक जारी हुआ है।
'आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक आथेंटिकेशन' को अनिवार्य
परीक्षा सात मई से 21 जून के बीच होगी। उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे, जबकि ई-काल लेटर परीक्षा से चार दिन पूर्व डाउनलोड किए जा सकेंगे। बोर्ड ने 'आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक आथेंटिकेशन' को अनिवार्य कर दिया है। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपना मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाएं।
उम्मीदवार आधार प्रमाणीकरण करा लें
यदि किसी उम्मीदवार ने अब तक अपना आधार प्रमाणीकरण नहीं किया है, तो वे तुरंत www.rrbapply.gov.in पर जाकर इसे पूरा कर लें। जिन उम्मीदवारों ने पूर्व में आधार सत्यापित किया है, उनका आधार 'अनलाक' मोड में होना बायोमेट्रिक प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है।
बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक
जिन अभ्यर्थियों ने 15 वर्ष की आयु से पहले आधार नामांकन कराया था, उन्हें यूआईडीएआई के नियमानुसार बायोमेट्रिक अपडेट कराना आवश्यक होगा। बोर्ड ने हेल्पडेस्क नंबर 9513166169 भी जारी जारी किया है, जिस पर सोमवार से शनिवार, सुबह नौ से शाम छह बजे के बीच संपर्क किया जा सकता है।