विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज में सीबीसीआइडी के सेवानिवृत्त दारोगा की धारदार हथियार से हत्या, कातिल ने सिर-चेहरे पर धारदार हथियार से वार किया

By rajendra yadav Edited By: Brijesh Srivastava
Updated: Mon, 02 Feb 2026 01:30 PM (IST)

प्रयागराज के यमुनापार स्थित लालापुर थाना क्षेत्र के चकशिवचेर गांव में सीबीसीआइडी के सेवानिवृत्त दारोगा राम रतन मिश्रा की हत्या कर दी गई। उनके सिर पर ध ...और पढ़ें

प्रयागराज के लालापुर में सीबीसीआइडी के सेवानिवृत्त दारोगा की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस। जागरण

प्रयागराज के लालापुर में सीबीसीआइडी के सेवानिवृत्त दारोगा की हत्या के बाद घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस। जागरण  

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। यमुनापार में बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां के चकशिवचेर गांव में रहने वाले सीबीसीआइडी के सेवानिवृत्त दारोगा की निर्मम हत्या कर दी गई। उनकी हत्या किसने और क्यों की, क्या थी वजह? आदि सवालों का हल ढूंढने के लिए पुलिस लगी है। फिलहाल अभी कोई क्लू हाथ नहीं लगा है, जो कातिलों तक पहुंच सके। 

फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी की पड़ताल 

चकशिवचेर गांव में सेवानिवृत्त दारोगा 70 वर्षीय राम रतन मिश्रा की हत्या कर दी गई। उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही एसीपी बारा समेत आसपास के थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। हत्या किन कारणों से और किसने की अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की तीन टीमें जांच पड़ताल में लगाई गई हैं।

परिवार समेत चकशिवचेर गांव में रहते थे 

रामरतन मिश्रा सीबीसीआइडी के सेवानिवृत्त दारोगा थे। वह परिवार समेत चकशिवचेर गांव में ही रहते थे। सोमवार सुबह घरवालों ने उन्हें आवाज दी, लेकिन कोई आहत नहीं मिली। स्वजन कमरे में दाखिल हुए तो जमीन पर राम रतन की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उनके सिर और चेहरे पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया था।

घरवालों ने किसी से रंजिश से किया इंकार

पुलिस ने घरवालों से बातचीत की तो उन्होंने किसी से रंजिश से इंकार किया। किसी पर संदेह भी नहीं जताया है। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद यादव का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घरवालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में सेंट्रल जेल नैनी के वार्डन ने फंदे पर लटक कर दी जान, अगले माह होने वाली थी शादी, हो चुकी है सगाई

यह भी पढ़ें- Budget 2026 : बजट में NCR को क्या मिला? आज रेलमंत्री वर्चुअल जारी करेंगे सूची, प्रयागराज में चौथी लाइन व कवच पर टिकी निगाहें