अभ्यर्थियों के अभियान के बाद रेलवे परीक्षाओं का कैलेंडर जारी, ALP से NTPC तक शामिल
रेलवे मंत्रालय ने अभ्यर्थियों के अभियान के बाद आगामी भर्ती परीक्षाओं का विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलट, एनटीपीसी सहित विभ ...और पढ़ें

रेलवे परीक्षाओं का कैलेंडर जारी।
HighLights
रेलवे मंत्रालय ने भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया।
अभ्यर्थियों के सोशल मीडिया अभियान के बाद निर्णय।
ALP, NTPC, JE समेत विभिन्न पदों की तिथियां घोषित।
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (ट्विटर) पर उम्मीदवारों द्वारा चलाए जा रहे लगातार अभियान के बाद, रेल मंत्रालय ने उनकी मांगों को गंभीरता से लिया है।
मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर आगामी भर्ती परीक्षाओं का एक विस्तृत कैलेंडर जारी कर दिया है। इस जारी किए गए शेड्यूल में अगले छह महीने से लेकर एक वर्ष के भीतर होने वाली संभावित परीक्षाओं और उनके अंतिम चयन (फाइनल सिलेक्शन) की तारीखों को साफ कर दिया गया है।
इसमें असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी)- कुल 10,970 पदों के लिए दूसरी सीबीटी परीक्षा 28 जुलाई और सीबीएटी परीक्षा 30 अक्टूबर को कराई जाएगी। इन पदों पर अंतिम चयन दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सेक्शन कंट्रोलर- इसके कुल 368 पदों के लिए अंतिम चयन सितंबर में किया जाएगा।
जूनियर इंजीनियर-कुल 2,585 पदों के लिए दूसरी सीबीटी परीक्षा दो जुलाई को और अंतिम चयन अक्टूबर में होगा। एनटीपीसी (ग्रेजुएट लेवल)- कुल 5,810 पदों के लिए दूसरी सीबीटी 10 जुलाई को और स्किल टेस्ट 30 सितंबर को होगा। इसका अंतिम चयन जनवरी 2027 तक होगा।
खबरें और भी
एनटीपीसी (अंडरग्रेजुएट लेवल)- कुल 3,058 पदों के लिए दूसरी सीबीटी परीक्षा 17 सितंबर को, स्किल टेस्ट चार दिसंबर को और अंतिम चयन मार्च 2027 में पूरा होगा। परीक्षा कैलेंडर जारी होने से अब उम्मीदवार बिना किसी असमंजस के तय समय सीमा के भीतर अपनी परीक्षाओं की तैयारी को और मजबूत कर सकेंगे।