Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयागराज के करेली में अधेड़ महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर लगा आरोप, कई बार दे चुका था धमकी

    By RAJENDRA PRASAD YADAVEdited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 26 Dec 2025 05:26 PM (IST)

    प्रयागराज के करेली इलाके में अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास रहने वाली 52 वर्षीय आशिया खातून की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घरवालों ने दामाद मो. इरफान पर ...और पढ़ें

    प्रयागराज के करेली में महिला की गोली मारकर हत्या की गई, वारदात के बाद बिलखते स्वजन। जागरण

    प्रयागराज के करेली में महिला की गोली मारकर हत्या की गई, वारदात के बाद बिलखते स्वजन। जागरण

    HighLights

    1. अकबरपुर पुरानी मस्जिद के निकट घर के पास खड़ी थी आशिया खातून

    2. घरवालों का आरोप- हत्यारोपित की शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं चेती

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के करेली इलाके में शुक्रवार को बड़ी वारदात हुई। अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास रहने वाली 52 वर्षीया आशिया खातून की शुक्रवार अपराह्न गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप दामाद मो. इरफान पर लगा है।

    शिकायत के बाद भी पूर्व में पुलिस ने नहीं की कार्रवाई 

    घरवालों का आरोप है कि आशिया खातून को उनके दामाद पहले भी कई बार धमकी दे चुका था। इसकी सूचना करेली पुलिस को दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

    आशिया खातून के सिर में मारी गोली 

    बताया जाता है कि अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास रहने वाली आशिया खातून शुक्रवार अपराह्न घर के पास खड़ी थीं। उसी समय लवकुश आश्रम की तरफ से इरफान आया। उसके हाथ में तमंचा था। तेजी से वह आशिया खातून के पास पहुंचा और उनके सिर में गोली मार दी। खून से लथपथ होकर वह जमीन पर गिर पड़ीं। आसपास के लोगों के साथ ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। आशिया खातून की मौत हो चुकी थी। इरफान भाग चुका था।

    महिला के स्वजन आक्रोशित 

    सूचना मिलने पर करेली पुलिस मौके पर पहुंची तो आशिया खातून के स्वजन पुलिस पर आरोप लगाने लगे। इरफान के खिलाफ पहले की गई शिकायत को नजरअंदाज करने की बात कहने लगे। पुलिस अधिकारी मृतका के नाराज स्वजन को समझाने में लगे रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- NCR New Timetable 2026 : 1 जनवरी से ट्रेन यात्रियों को बड़ी राहत, 20 नई ट्रेनों के साथ क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं?

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में शस्त्र लिए मिला कार सवार, पुलिस ने रोका तो समझदारी दिखाते हुए वापस लौटा